scorecardresearch
 

क्या चुराई थी चेतन भगत ने अपने इस हिट नॉवल की कहानी?

लेखक अनविता बाजपेयी ने जाने-माने लेखक चेतन भगत पर उनके साहित्य को चुराकर किताब में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
चेतन भगत
चेतन भगत

बंगलुरु की रहने वाली एक राइटर अनविता वाजपेयी ने चेतन भगत पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है. ये आरोप भगत की किताब 'वन इंडियन गर्ल' को लेकर लगाए गए हैं. जिसको लेकर बाजपेयी ने बंगलुरु कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट ने 'वन इंडियन गर्ल' की बिक्री पर अस्थाई रूप से रोक लगाने का आदेश भी दे दिया है.

भगत ने लगाए गए साहित्यिक चोरी के आरोपों को खारिज किया है. दोनों लेखक आईआईटी और आईआईएम के भूतपूर्व छात्र हैं.

वाजपेयी ने बताया कि जनवरी 2014 में आईआईटी मद्रास में लॉन्च के वक्त उन्होंने अपनी किताब की एक कॉपी चेतन भगत को दी थी. महिला लेखक ने कहा, 'महेश दत्तानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा वह उन चंद लोगों में से एक थे, जिन्हें मैंने किताब की एक कॉपी दी थी. मैंने उन्हें एक ईमेल लिखकर किताब पर उनकी राय मांगी थी. मैंने उनसे दरख्वास्त की थी कि वह किताब की एक प्रस्तावना लिख दें, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

Advertisement

वाजपेयी ने फरवरी में चेतन भगत से किताब के प्रकाशन पर रोक लगाने और क्षतिपूर्ति के तौर पर 5 लाख रुपये की मांग की थी. चेतन के इसका जवाब ना देने पर जाने पर वाजपेयी ने कोर्ट का रुख किया. वहीं चेतन भगत ने तमाम आरोपों को सिरे से खिराज कर दिया है और साहित्य चोरी की बात को बेबुनियाद कहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement