scorecardresearch
 

CANNES 2018 में छाया दीपिका पादुकोण का पैंटसूट लुक

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने कान्स के दूसरे दिन पर्पल रंग का पैंटसूट पहन सोशल मीडिया को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया है.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने कान्स के दूसरे दिन पर्पल रंग का पैंटसूट पहन सोशल मीडिया को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया है.

पूरे हफ्ते दीपिका का अलग-अलग लुक इंटरनेट पर छाया रहा. मेट गाला और कान्स के पहले दिन लुभाने के बाद, दीपिका ने एक बार फिर अपने नए लुक से सभी को चकित कर दिया है.

सुपरस्टार दीपिका इंटरनेशनल इवेंट्स में अपने स्टाइलिश और एलिगेंट आउटफिट के साथ अक्सर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का दिल जीतते आई हैं. सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में अपना जादू बिखेरने वालीं दीपिका का जादू इस साल भी कान्स फेस्टिवल में जारी रहा जहां दीपिका ने अपने स्टाइलिश लुक के साथ एक बार फिर फैस का मन मोह लिया.

प्रिंट, स्ट्राइप्स, कढ़ाई के बाद दीपिका ने दूसरे दिन के लिए एमओओ क्रिएशन की पर्पल ड्रेस और सुहानी पारेख की मिशो क्रिएशन से गोल्डन इयरिंग का चयन किया जो उनकी बॉस लेडी इमेज के साथ अच्छे से मेल खा रहा था.

Advertisement

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति से हलचल पैदा कर दी है और हर बार वह अपने स्टाइलिश लुक के साथ फैंस का मनोरंजन करती आई हैं.

Advertisement
Advertisement