बॉक्स ऑफिस के बादशाह कौन हैं? ये अब अजय देवगन की हर फिल्म के रिलीज के साथ साबित होने लगा है. रेड फिल्म से इस साल अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाले अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती नजर आ रही है. अपने पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 41.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
साल की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर
पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रेड साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी. इसके बाद अब फिल्म ने अपने वीकेंड कलेक्शन से भी नया रिकॉर्ड बना लिया है. पहले वीकेंड पर 41.01 करोड़ की कमाई कर रेड ने अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को पछाड़ दिया है. साल की टॉप 5 सबसे बड़ी बॉलीवुड वीकेंड ओपनर में रेड दूसरे स्थान पर आ गई है. बता दें अक्षय की फिल्म पैडमैन ने पहले वीकेंड पर 40.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा इस लिस्ट में सबसे टॉप पर दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत कायम है.
TOP 5 - 2018
Opening Weekend biz...
1. ₹ 114 cr [extended weekend; select previews on Wed, released on Thu]... Note: Hindi + Tamil + Telugu.
2. ₹ 41.01 cr
3. ₹ 40.05 cr
4. ₹ 26.57 cr
5. ₹ 15.34 cr
India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) 3 दिन में कमाई 40 करोड़ के पार
अजय देवगन की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. नॉन मसाला फिल्म होने के बावजूद फिल्म के लिए थिएटर्स में अच्छा फुटफॉल देखने को मिल रहा है. अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये के आंकड़ा पार कर लिया है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रेड के कलेक्शन रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा है, रेड दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई, शुक्रवार में एवरेज शुरुआत के बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया, साल की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी.'
देखें तीन दिन में रेड ने कमाए कितने करोड:
शुक्रवार: 10.04 करोड़ रु
शनिवार: 13.86 करोड़ रु
रविवार: 17.11
अब तक कुल कमाई: 41.01 करोड़ रु (देशभर में)
80 के दशक में पड़े देश के हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स के छापों पर बेस्ड इस फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिस के किरदार में हैं. एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार अदा कर रही हैं.gets a THUMBS UP from audiences... Witnesses SOLID GROWTH on Sat + Sun... Strong word of mouth helps multiply numbers, after a mediocre start on Fri morning... Emerges SECOND HIGHEST WEEKEND of 2018... Fri 10.04 cr, Sat 13.86 cr, Sun 17.11 cr. Total: ₹ 41.01 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)