scorecardresearch
 

सलमान खान 'हिट एंड रन' केस की अब सुनवाई 30 जुलाई को

सलमान खान 'हिट एंड रन' केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की अंतिम सुनवाई की तारीख 30 जुलाई तय की है.

Advertisement
X
Salman khan
Salman khan

सलमान खान 'हिट एंड रन' केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की अंतिम सुनवाई की तारीख 30 जुलाई तय की है.

इस मामले में 8 मई को को जमानत मिलने के बाद सुनवाई की तारीख कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है. लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की अंतिम सुनवाई की तारीख 30 जुलाई तय की है. इस बात की जानकारी ANI ने ट्विटर पर दी है.

 

इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से की अपील में वकील अर्पणा द्वारा हस्तक्षेप करने की याचिका को भी खारिज कर दि‍या है.

गौरतलब है कि के खिलाफ 2002 से जुड़े मामले में 6 मई को 13 साल बाद सजा का ऐलान किया गया था. इस केस में सलमान खान को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी. लेकिन बाद में सलमान को इस मामले में 8 मई को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement