scorecardresearch
 

FilmWrap: बंद होगा ससुराल सिमर का, ईशा गुप्ता ने कराया न्यूड फोटोशूट

अगर आपने आज की बॉलीवुड की खबरें मिस कर दी हैं तो यहां जान लीजिए आज क्या-क्या हुआ बॉलीवुड की गलियारे में...

Advertisement
X
सिमर, ईशा गुप्ता
सिमर, ईशा गुप्ता

अगर आपने आज की बॉलीवुड की खबरें मिस कर दी हैं तो यहां जान लीजिए आज क्या-क्या हुआ बॉलीवुड की गलियारे में...

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की पहले जारी की गई तस्वीरों से अभी फैन्स का ध्यान हटा भी नहीं था कि एक्ट्रेस ने अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, जिंदगी बहुत छोटी है इसे ह‍स के जिओ.'

अगर आप ससुराल सिमर का सीरियल के फैन हैं, तो एक बुरी खबर है. कलर्स टीवी का यह पॉपुलर शो अगले महीने बंद होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो शो के निर्माताओं ने अगले महीने से इस शो को बंद करने का फैसला किया है. ससुराल सिमर का से जुड़ी कास्ट को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है.

Advertisement

कुछ समय पहले ही छोटे पर्दे पर शुरू हुआ शो पहरेदार पिया की जल्द ही बंद हो सकता है. शो के खिलाफ शुरू हुई एक कैंपेन पर सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्शन लेते हुए ब्रॉडकास्ट‍िंग कंटेंट कप्लेंट्स काउंसिल (BCCC) को पत्र लिखा है.

अमिताभ फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं. बता दें कि अमिताभ के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और पीठ में भी दर्द है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी है. अमिताभ की इस हालत को देखकर फिल्म के मेकर्स उनके शेड्यूल को बदलना भी चाहते थे लेकिन अमिताभ इसके लिए तैयार नहीं हुए.

दुबई जेल में बंद है इस एक्टर की वाइफ, टीवी पर देख हुआ था प्यार टीवी एक्टर अमित टंडन की पत्नी रुबी लगभग एक महीने से दुबई के जेल में बंद हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने वहां किसी सरकारी अधिकारी को धमकाया था, जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement