मुंबई की मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कों पर जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सेलेब्रिटी भी इससे अछूते नहीं हैं. उनके काम पर भी मुंबई की बारिश का असर हो रहा है. सड़कों की खस्ताहाल हालत पर सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा भड़क रहा है.
बॉलीवुड ही नहीं टीवी सेलेब्स के शूटिंग शेड्यूल पर मुंबई की बारिश ने पानी फेर दिया है. स्वरा भास्कर, डायना पेंटी, राहुल ढोलकिया, नकुल मेहता, करणवीर बोहरा ने ट्विटर पर सरकार के विकास पर निशाना साधा है. सेलेब्स ने एक तरफ जहां सरकार को कोसा है, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिकों के जज्बे की तारीफ की है.
And while I thank my stars for the privilege & dryness of having a car in these torrential - have to say SO much respect for the working people of all who don’t let the rains become an excuse to skip work. 🙏🏿🙏🏿❤️❤️
— Swara Bhasker (@ReallySwara)
I really don't understand y am I paying my taxes... I've seen this water clogging, atrocious conditions of the roads, and traffic snarls since I've been a child in bombay and now Mumbai...
— Karanvir Bohra (@KVBohra)
Hmmm...so Dadar is definitely avoidable today. Stay safe peeps.
— Diana Penty (@DianaPenty)
Be safe Mumbai .
— rahul dholakia (@rahuldholakia)
Bad decision to take a stroll on a rainy day like today -->
— Nakuul Mehta (@NakuulMehta)
Stay safe . ☁☁☁☔☔☔
— Koena Mitra (@koenamitra)
बता दें, मुंबई में पिछले दिनों से बारिश लगातार जारी है. इससे शहर के अधिकतर इलाके जलभराव से जूझ रहे हैं. सड़कें हो या फिर रेलवे लाइन सभी जगह पानी भर गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश इसी तरह जारी रह सकती है.
वहीं हाल ही में मुंबई से सटे कल्याण से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया. यहां बारिश के बाद सड़कें तालाब बन गईं. पानी से लबालब सड़कों पर इतने गड्ढे थे कि एक बाइक ने बैलेंस खो दिया. बाइक से महिला नीचे गिरी और महिला को एक बस ने कुचल दिया.