दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जब से बिग बॉस 12 की ट्रॉफी जीती है, तभी से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. खासतौर पर वो श्रीसंत के फैंस के निशाने पर हैं. इंटरनेट पर कई वीडियो, मैसेज और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.
अब सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में श्रीसंत के फैंस ने दीपिका और श्रीसंत को बाहुबली और भल्लालदेव से कंपेयर किया है. इस वीडियो में भल्लालदेव दीपिका को बनाया गया है और श्रीसंत को बाहुबली बनाया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे ने लिखा- EXACTLY!
शिल्पा शिंदे हमेशा से ही श्रीसंत का सपोर्ट किया है और दीपिका के विरोध में रही हैं. श्रीसंत उनके फेवरेट थे. वे श्रीसंत के लिए जबरदस्त कैंपेन कर रही थीं. वो इससे पहले भी कई बार दीपिका के विरोध में ट्वीट करती आई हैं. शिल्पा ने कई बार दीपिका को मक्खी और फेक कहकर मजाक उड़ाया है.
OMG!!!! Kushal EXACTLY!!!!!!!!
🤝
— Shilpa Shinde. Risk everything...Regret nothing... (@ShindeShilpaS)
Aajkal sabhi product banavati aate Hain.. yaha Tak makkhi maarne ke bhi..
Suna Hain show ke makers ne bhi milavati product ko promote karna shuru Kar Diya..
Makkhi pura season bhunbhunati rahi aakhir main Makkhi Jeet gayi
Isliye trophy bhi break ho gai !!!
— Shilpa Shinde. Risk everything...Regret nothing... (@ShindeShilpaS)
एक ट्वीट में उन्होंने दीपिका का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था- ''आजकल सभी प्रोडक्ट बनावटी आते हैं. यहां तक मक्खी मारने के भी. सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया. मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही. आखिर में मक्खी जीत गई. इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई.'' इसके बाद दीपिका ने शिल्पा के इस ट्वीट का जवाब भी दिया.
बता दें कि दीपिका ने बिग बॉस के घर के अंदर सिर्फ एक ही रिश्ता बनाया. शो में एक्ट्रेस और क्रिकेटर श्रीसंत के बीच भाई-बहन का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला था.