जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबकि, फिल्म ने तीसरे दिन 10.90 करोड़ की कमाई की है. इस लिहाज से फिल्म का टोटल कलेक्शन 35.29 करोड़ हो गया है. फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है. अब फिल्म की निगाहें 50 करोड़ पर टिकी हैं.
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.55 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन मूवी की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई. फिल्म ने 8.84 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन मजबूत बना हुआ है. बाटला हाउस के कलेक्शन से साफ है कि मूवी लोगों को पसंद आ रही है. मूवी को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है.
जॉन अब्राहम की बाटला हाउस कम स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद अक्षय कुमार की मिशन मंगल को कड़ी टक्कर दे रही है. बता दें कि जॉन की फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और इसका क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल से हुआ था. मिशन मंगल भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है.
#BatlaHouse shows substantial growth on Day 3... Has been appreciated and that is reflecting in its numbers, despite a strong opponent... Should witness solid growth today [Sun]... Thu 15.55 cr, Fri 8.84 cr, Sat 10.90 cr. Total: ₹ 35.29 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 18, 2019
#BatlaHouse faces the normal decline on Day 2 [working day after a big holiday]... Day 3 and 4 should witness an upward trend... Needs to pack solid numbers to record a strong *extended* weekend... Thu 15.55 cr [revised], Fri 8.84 cr. Total: ₹ 24.39 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2019
फिल्म बाटला हाउस, दिल्ली के जामिया नगर इलाके में साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम संग मृणाल ठाकुर और रवि किशन हैं. जॉन ने फिल्म में एसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका निभाई है. मृणाल ठाकुर फिल्म में जॉन की पत्नी बनी हैं.
फिल्म को सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. क्रिटिक्स से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. मूवी को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. एक्शन अवतार में जॉन एक बार लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं.