5 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की अदाकारी से सजी थ्रिलर मूवी "अंधाधुन" रिलीज हो रही है. इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. रिलीज से पहले बी-टाउन सेलेब्स के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जहां विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, शशांक खेतान समेत कई सितारे अंधाधुन देखने पहुंचे.
फिल्म देखने के बाद सेलेब्स ने ट्विटर पर रिव्यू दिया है. सभी ने आयुष्मान की दमदार एक्टिंग को सराहा है. साथ ही फिल्म को बेहतरीन बताया. आइए जानते हैं बी-टाउन स्टार्स ने "अंधाधुन" को कैसा रिव्यू दिया.
कार्तिक आर्यन ने लिखा- ''अंधाधुन एक शानदार थ्रिलर मूवी है. क्या फिल्म है. श्रीराम राघवन सर जीनियस हैं. तब्बू, आयुष्मान, राधिका बेहतरीन दिखे.''
is just Wow
Funny intriguing thrilling !!
What a film... sir is a Genius !!
Brilliance 👏🏻👏🏻
AdvertisementWhat a year this has been for films 🤟🏻🤟🏻
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik)
विक्की कौशल ने लिखा- ''अंधाधुन फनी मूमेंट्स के साथ बनी बेहतरीन थ्रिलर मूवी है. एडिटिंग, शॉट्स सब कुछ शानदार. सभी चीजें टॉप क्लास. आयुष्मान ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन काम किया है. राधिका कमाल, तब्बू मैम आप तो भगवान हैं.''
an amazing edge of the seat thriller with its knockout funny moments. Brilliantly shot, incredible editing, super effective bgm... top class on all levels! So blown away
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09)
Brother delivers his career best. What joy to watch a performance like this one! KAMAAL. Phaaji jhappiyaan twahnu... AND Ma’m you are a Goddess, you are in a league of your own 🙏🙏🙏
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09)
भूमि ने लिखा- ''अंधाधुन- थ्रिलिंग, क्रेजी, फनी और शानदार फिल्म है. श्रीराम राघवन सर आप जीनियस फिल्ममेकर हैं. तब्बू आप शानदार हैं, अपने आप में एक संस्था हैं. मेरे प्यारे आयुष्मान आप शानदार हो, राधिका ने अच्छा काम किया.''
is nuts,crazy,thrilling,funny & bloody brilliant. sir you’re the coolest genius filmmaker we have. ma’am omg omg you’re so amazing,an institution 🙌🏻Mere pyaare wow buddy. So happy & proud ❤️ well done. Team 👏🏻👏🏻
— bhumi pednekar (@psbhumi)
शशांक खेतान ने ट्वीट कर लिखा- ''अंधाधुन अब तक की सबसे शानदार फिल्म है. स्टोरी टेलिंग जीनियस है. थ्रिलर, सस्पेंस से भरी फनी मूवी है. सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया.''
is the most brilliant film ever ... its just genius storytelling ... its thrilling, full of suspense and supremely funny ... its cinema at its best ... love love loved it ... thank you for this ... are all brilliant...
— Shashank khaitan (@ShashankKhaitan)
हंसल मेहता ने भी फिल्म की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ''जीनियस कास्टिंग, स्टोरी का विवरण शानदार है. एडिट और स्क्रीनप्ले काफी कुछ सिखाते हैं.''
is a cracker of a film by a maestro. This is vintage with quirky characters, unexpected humour and many twists in the tale. is superlative. this is your best work to date. is genius casting. is so apt 😉
— Hansal Mehta (@mehtahansal)
Sriram Raghavan is the Boss!!! Bas!!!
— Vasan 🅱🅰L🅰 (@Vasan_Bala)
बता दें, फिल्म में आयुष्मान दृष्टिहीन पियानोवादक की भूमिका निभा रहे हैं. आयुष्मान खुराना अपने फिल्मी करियर में बिल्कुल अलग रोल में नजर आने वाले हैं. मूवी की तैयारी के लिए आयुष्मान ने नियमित रूप से 3 महीने तक दिव्यांगों के स्कूल में क्लास ली.
इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं नियमित रूप से उनके शारीरिक हावभाव, व्यवहार, प्रतिक्रियाओं और बारीकियों को समझने के लिए तीन महीने तक दिव्यांगों के स्कूल गया था".