सिंगर अब हिन्दी फिल्मों में अभिनय करते नजर आएंगे.
हिन्दी फिल्मों में अभिनय के बारे में पूछे जाने पर ने एक इंटरव्यू में बताया कि हिन्दी फिल्मों में काम करने के लिए पिछले कुछ सालों में उन्हें कई ऑफर मिले और उम्मीद है इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकते हैं.
'पहली नजर में', 'तू जाने ना', 'वो लम्हे', 'आदत' और 'तेरे बिन' जैसे गीतों के लिए जाने जाने वाले 32 साल के यह सिंगर एक्टर हाल ही में एमटीवी बॉलीलैंड इवेंट में परफॉर्मेंस देने के लिए कोलकाता पहुंचे थे.
2011 में 'बोल' में अभिनय कर चुके हैं और तब से हिन्दी फिल्मों में काम करने के लिए उनके पास ऑफर्स का ढेर लग गया, लेकिन उन्होंने कोई ऑफर स्वीकार नहीं किया. जादुई आवाज के अलावा, देखने में आकर्षक होने के कारण असलम लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. असलम ने बताया कि उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है. हालांकि उन्होंने लव और रोमांस बेस्ड एक रोमांटिक रोल अदा करने में अपनी दिलचस्पी व्यक्त की.
- इनपुट भाषा