अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली की ड्रीम वेडिंग 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई. भले ही स्टार्स की शादी को एक साल बीत गए लेकिन ये शादी बीते साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही. अनुष्का-विराट की तस्वीरों के लिए फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया. एक बार फिर विराट-अनुष्का ने अपने फैंस को सालगिरह के मौके पर अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए बड़ा सरप्राइज दिया है.
View this post on Instagram
विराट कोहली ने फेयरीटेल वेडिंग की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, यकीन नहीं होता एक साल बीत गए, ऐसा लग रहा है जैसे कल की बात हो. समय बहुत तेजी से भागता है. Happy anniversary to my best friend and my soulmate.Mine forever ❤
View this post on Instagram
अनुष्का ने इस खास दिन पर विराट को बधाई देते हुए शादी का एक खास वीडियो शेयर किया. इस वीडियो सात फेरों के लिए मंडप पर जाते अनुष्का बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. विराट और अनुष्का की शादी के मौके पर सामने आया वीडियो वायरल हो गया है. दो मिनट में इन वीडियो और तस्वीरों को लाखों लाइक मिल गए हैं.
बता दें विराट-अनुष्का ने इटली में 11 दिसंबर को प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी. इस शादी के बाद स्टार्स ने मुंबई में रिसेप्शन रखा था. इन दिनों विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपनी मैच में बिजी हैं. इसलिए शादी की सालगिरह का जश्न मनाने अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो के से वक्त निकालकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं हुई हैं.