scorecardresearch
 

कूड़ा विवाद: अनुष्का पर भड़कीं लड़के की मां- आपकी वजह से मेरे बेटे को खतरा

दो दिन पहले अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सड़क पर कचरा फेंकने वाले को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं. कचरा फैलाने वाले शख्स अरहान सिंह मम्मी ने भी विराट और अनुष्का पर जमकर गुस्सा निकाला है.

Advertisement
X
अरहान सिंह को डांटती अनुष्का शर्मा
अरहान सिंह को डांटती अनुष्का शर्मा

दो दिन पहले अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सड़क पर कचरा फेंकने वाले को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं. कचरा फैलाने वाले शख्स अरहान सिंह ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को बदतमीजी से बात करने के लिए फटकार लगाई थी और अब अरहान की मम्मी ने भी विराट और अनुष्का पर जमकर गुस्सा निकाला है.

अरहान की मम्मी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सफाई के नाम पर आपके चीप स्टंट से हम पब्लिसिटी कतई नहीं चाहते. आप दोनों ने गोपनीयता के अधिकार का हनन करते हुए अपने फैंस और फॉलोअर्स के एक वीडियो शेयर किया और वीडियो और अपने पोस्ट कंटेट में मेरे बेटे को शर्मिंदा किया. लाखों फॉलोअर्स और पीआर के द्वारा आप अपनी फील्ड में चाहे जो भी हों, आपको कैंपेन करने के लिए चाहे पैसे मिलते हों या आप पब्लिसिटी के लिए यह सब करते हों... बतौर मां मैं यह बताना चाहती हूं कि आपने मेरे बेटे अरहान सिंह का चेहरा धुंधला ना कर के ना सिर्फ उसे सोशल मीडिया पर शर्मिंदा किया है बल्कि उसके लिए खतरा भी पैदा कर दिया है. मैं अपने बेटे की सुरक्षा के लिए चिंतित हूं.

Advertisement

A post shared by (@gittanjali.elizabeth) on

आपकी हिमम्त कैसे हुई किसी की छवि, मनोबल और प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की. वो लड़का अपना नया वेंचर शुरू करने वाला है. खुद को अच्छा नागरिक साबित करने के लिए और अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए आपने ऐसा किया. आपकी हिम्मत कैसे हुई? अगर आप दोनों को सफाई की इतनी ही चिंता होती तो आप अपनी गली में फैले गंदगी के बारे में जरूर कुछ करते. आपको अपने इलाके के म्युनिसिपल अधिकारियों के सामने इसकी आवाज उठानी चाहिए थी, जो आपने नहीं की.

अगर आपके इरादे नेक होते तो आप कचरा फैलाने के लिए उसे अच्छे से समझाते... ना ही ऐसा अशिष्ट और अभिमानी बर्ताव करते और फिर दुनिया को दिखाने के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते.

अपने पोस्ट से आपने बहुत दुख पहुंचाया है और यह मानवीय और नैतिक तौर पर गलत है.

आप अपने घर, स्क्रीन या फील्ड पर भले ही अनुष्का शर्मा या विराट कोहली हैं, लेकिन सड़क पर आप आम नागरिक हैं, जो दूसरों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं... थोड़ा दयालु बनिए. कर्मा से डरिए.

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दूं कि उसने (अरहान) ने आपको गलत जवाब नहीं दिया...इसलिए नहीं कि आप स्टार हैं, हमें इसकी परवाह नहीं है... बल्कि इसलिए क्योंकि उसकी परवरिश बहुत अच्छे से हुई है. वो आपकी तरह नहीं है जो सोचते हैं कि आपलोग सशक्त हैं, जो किसी को कैसे भी ट्रीट कर सकते हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि 16 जून को विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- इन लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए देखा और उन्हें आड़े हाथों लिया. लग्जरी कार में सफर कर रहे हैं और अक्ल नहीं है. ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? हां, बिल्कुल. अगर आप ऐसा कुछ गलत होते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करिए और जागरुकता फैलाइए.

इसके बाद कूड़ा वाले अरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था- डिस्क्लेमर: अपने इस पोस्ट से मुझे शोहरत पाने की कोई इच्छा नहीं है.

उन्होंने आगे लिखा- भयानक! मैंने लापरवाही से एक छोटा प्लास्टिक का टुकड़ा ड्राइव करते वक्त फेंक दिया. पास से गुजर रही एक कार की खिड़की नीचे होती है. उसमें से अनुष्का शर्मा सड़कछाप शख्स की तरह चिल्लाने लगीं. मैं अपनी लापरवाही के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन अनुष्का शर्मा की शब्दों में अगर थोड़ा तहजीब होती तो उससे वो छोटी स्टार नहीं हो जातीं. शिष्टाचार और सफाई कई तरह के होते हैं- उनमें से बातचीत का लहजा भी एक होता है.

A post shared by (@arhhansingh) on

मेरे लग्जरी कार से जो कूड़ा गलती से बाहर गिर गया था वो आपके मुंह से निकले कूड़े से बहुत कम था...आपके लग्जरी कार की खिड़की से...या विराट कोहली के छोटे दिमाग से, जिन्होंने इसे शूट कर के ऑनलाइन पोस्ट किया. ये सबसे बड़ा कचरा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement