scorecardresearch
 

मुझे लोग सालभर में भूल जाएंगे, पापा को 1000 साल तक याद रखेंगे: अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कई दफा अपने पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी कविताओं के बारे में बात करते हुए देखा जाता है. हाल ही में फिर से अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए पिता के बारे में भावुक लेख लिखा है.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कई दफा अपने पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी कविताओं के बारे में बात करते हुए देखा जाता है. हाल ही में फिर से अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए पिता के बारे में भावुक लेख लिखा है.

अमिताभ ने लेख में बताया कि कविता से हम कवि की मानसिकता को समझने की कोशिश करते हैं. उसकी नसें, रगें और सासों तक को महसूस करने की कोशिश करते हैं. ये आसान काम नहीं होता. पापा की गैरमौजूदगी में ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनका संरक्षण करूं और उनके साथ पूरा इंसाफ करूं.

अमिताभ ने आगे कहा "अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मैं एक बेटे के रूप में नाकामयाब साबित होऊंगा जो मैं नहीं चाहता. मैं उनकी नजरों से गिरना नहीं चाहता. मैं कभी भी इसे पूरी तरह से नहीं कर सकता मगर मैं इस सिलसिले में अगर मैं एक छोटा सा प्रयास भी करता हूं तो ये बड़ी बात होगी."

Advertisement

अमिताभ ने ये भी कहा कि उन्हें लोग सालभर में भूल जाएंगे मगर डॉ. हरिवंश राय बच्चन को लोग आने वाले 1000 साल या अनंत काल तक याद रखेंगे. कई सारे मंचों पर अमिताभ ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताओं का पाठ किया है.

काम की बात करें तो अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति का 10वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी गई है. इसके अलावा हाल ही में उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग पूरी कर ली है.

Advertisement
Advertisement