scorecardresearch
 

फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन गाएंगे गाना

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट 'शिवाय' का फर्स्ट लुक ने आपको काफी आकर्ष‍ित किया होगा. इस फिल्म में बेहतरीन किरदार में नजर आएंगे.

Advertisement
X
अजय देवगन
अजय देवगन

खुद की होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'शिवाय' में अब फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर अजय देवगन गाना गाते हुए नजर आएंगे.

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर से बात करते हुए ने कहा, 'मैंने अजय देवगन के बुल्गारिया जाने से पहले बातचीत की थी, अजय को संगीत की अच्छी परख है और उन्हें गाने का कांसेप्ट पसंद आया और गाने के लिए तैयार हो गए.'

फिल्म के सही संगीत के लिए की बहुत मेहनत
मिथुन इस फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं. मिथुन ने यह भी कहा, 'फिल्म भगवान शिव से प्रेरित है, इसलिए इस गाने में अलग तरह के पावर की जरूरत थी, जिसके लिए मैं के अलावा और किसी के बारे में सोच नहीं सकता था. हमने फिल्म के सही संगीत के लिए बहुत सारी मेहनत की है. मैंने पिछले 10 सालों में इस तरह का संगीत नहीं दिया.'

Advertisement

'मेरा और अजय के बीच बहुत अच्छा समीकरण'
मिथुन इस फिल्म में अजय के अलावा इंटरनेशनल स्तर के सिंगर्स से भी गाना गाने को कहेंगे. मिथुन ने बताया, 'अजय और मेरे बीच एक अच्छा समीकरण है और यही कारण है कि वो इस गाने को गाने के लिए तैयार हुए. अजय अपने इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और इसकी बेहतरी के लिए वो सबकुछ करने के लिए तैयार हैं.'

Advertisement
Advertisement