'यारियां', 'मैं तेरा हीरो', 'ये जवानी है दीवानी', सिडनी विद लव' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली इंडो-जर्मन
एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने एक बार फिर से रियलिटी शो 'बिग बॉस' में काम करने से मना कर दिया है.
ऐसा तीसरी बार हुआ है जब एवलिन ने इस शो में काम करने का ऑफर ठुकराया है. इससे पहले एवलिन को दो बार बिग बॉस के लिए 'अप्रोच' किया गया था, लेकिन तब भी उन्होंने इस शो में काम करने से मना कर दिया था. हालांकि एवलिन ने शो की तारीफ करते हुए कहा है कि 'बिग बॉस' इंडियन टीवी इंडस्ट्री का सबसे एंटरटेनिंग रियलिटी शो है. लेकिन मैं इतने समय तक एक ही घर में फंसी नहीं रह सकती'.
बिग बॉस सीजन 8 जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होगा, जिसके चलते कंटैस्टेंट के नाम फाइनल करने का काम जोरों पर है. एवलिन का नाम भी इस शो के लिए फाइनल किया गया था, लेकिन उन्होंने इस शो में काम करने से ही मना कर दिया. एवलिन ने शो में काम नहीं करने का यह भी कारण बताया है कि वह जल्द ही अपनी नई फिल्म के शूट में बिजी हो जाएंगी.