scorecardresearch
 

मां के लिए घर ढूंढने में जी जान से जुटे आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी मां के लिए वाराणसी में घर खरीदने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.

Advertisement
X
आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान को बनारस में एक घर खरीदने में काफी मश्क्कत करनी पड़ रही है. आमिर वाराणसी स्टेशन से सटे कटरा इलाके के दारा शिकोह रोड पर 'ख्वाजा मंजिल' नाम की बिल्डिंग को खरीदना चाहते हैं.

फिलहाल यह बिल्डिंग गिर चुकी है और यहां लोग शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं. यह बिल्डिंग एक्टर आमिर खान के लिए खास मायने रखती है. का पूरा बचपन यहीं बीता है.

आमिर अपनी मां को यही घर गिफ्ट करना चाहते हैं. इसके लिए आमिर ने अपने एक रिश्तेदार से भी संपर्क किया. उनके रिश्तेदार ने बताया कि ख्वाजा मंजिल तो मेन शहर में ही है. खंडहर में तब्दील हो चुके घर के मालिक भी सामने नहीं आ रहे हैं.

गुप्ता परिवार के नाम दर्ज घर के 40 से अधिक हिस्सेदार हैं. ऐसे में आमिर खान के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है. इन सभी बातों को जानने के बाद भी आमिर ने हाल ही में कहा था कि उनकी खुशनसीबी होगी कि वो काशीवासी बन जाएं.

Advertisement

वाले घर के बारे में सब जानने के बाद भी आमिर ने 14 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर मां को घर गिफ्ट देने का वादा किया है. इसके लिए वह जी जान से जुटे हुए हैं. आमिर को पता था कि वाराणसी में घर लेना इतना आसान नहीं क्योंकि देश के सबसे पुराने शहर में जमीन के लिए मारामारी तो तब से है जब वह दिल्ली और मुंबई में आए ही नहीं थे.

इसके बावजूद अपनी मां जीनत के लिए दिखाने का सपना आमिर पूरा करने में अपनी पूरी जी जान लगाते नजर आ रहे हैं. जिससे उनकी मां अपने आखिरी समय में फिर से अपने बचपन की यादों में लौट जाएं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement