अनिल कपूर अब नए रूप में नजर आएंगे. उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म के लिए बाल मुड़ाने का फैसला किया है.
इस फिल्म में अनिल के साथ बिग बी भी हैं. लेकिन चौंकाने वाली खबर ये है कि अब वो गंजे दिखेंगे.
अनिल कपूर राजकुमार संतोषी की फिल्म पॉवर के लिए अपना हुलिया बदलने वाले है. ऐसा पहली बार होगा जब अनिल कपूर अपने बाल मुडवाएंगे.
वैसे भी अनिल कपूर के सितारे बुलंदी पर हैं. खबर है कि अनिल टॉम क्रूज के साथ हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपासिबल 4 में भी नज़र आएंगे.
पावर की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त और अमीषा पटेल भी हैं.
फिल्म से जुडे़ सूत्रों ने बताया, अनिल हेयर स्टाइल को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहते हैं. पहली बार वह खलनायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं.
किरदार की मांग को देखते हुए उन्होंने गंजे होने का फैसला किया.