scorecardresearch
 

फिल्म से पहले ही बन गया था दबंग का गाना मुन्नी बदनाम, ऐसे हुई सलमान की एंट्री

ललित ने बताया कि अरबाज खान ने उनसे अपनी फिल्म के लिए इंडियन टच वाले गाने की मांग की थी. बाद में जब उन्होंने अरबाज को गाना सुनाया तो वे हंसते हंसते गिर पड़े थे.

Advertisement
X
मलाइक अरोड़ा
मलाइक अरोड़ा

साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग को 10 साल होने जा रहे हैं. इस फिल्म में जितना चुलबुल पांडे का नाम हुआ तो उतना ही बदनाम हुई मुन्नी. फिल्म दबंग के सुपर डूपर हिट गाने मुन्नी बदनाम हुई को अपना बेहतरीन म्यूजिक देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि कैसे ये गाना बना ऑल टाइम फेवरेट और कैसे मुन्नी सुपर हिट हुई.

मुन्नी बदनाम सुन हंसते-हंसते गिर पड़े थे अरबाज

ललित ने बताया कि अरबाज खान ने उनसे अपनी फिल्म के लिए इंडियन टच वाले गाने की मांग की थी. उन्होंने कहा, 'मुन्नी बदनाम गाना जो 2010 में बना है वैसा गाना पहले नहीं बना. उसके बाद भी कई लोगों ने कोशिश की वैसा ही गाना बनाने की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. सिर्फ गाना ही नहीं फिल्म दबंग हिट फिल्म थी. वैसे बाद में आई दबंग की दोनों सीरीज में वो दम नहीं दिखा. मैंने पहले भी अरबाज खान के साथ काम किया है तो जब वो दबंग बना रहे थे तो मैंने कहा आइए कभी कुछ नया गाना वाना सोचते है कुछ आपकी फिल्म के लिए बनाते है.

Advertisement

मैंने कहा मेरे पास आपकी फिल्म के लिए एक गाना है आइए कभी सुनाते हैं. तब तक फिल्म का नाम अनाउंस नहीं किया था कि वो दबंग बना रहे है. एक दिन अरबाज घर आए और साथ में फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप भी मेरे घर आए. हमने अपना सेशन शुरू किया तब अरबाज ने बताया कि हम एक फिल्म बना रहे है और उसके लिए एक गाना चाहिए जिसमें एक इंडियन टच या देसी तड़का होना चाहिए, जो हमारी ऑडियंस को खींच ले और जिसमें थोड़ा बहुत एक्शन भी फिल्माया जाएगा तो कुछ इस तरह का गाना चाहिए फिल्म के लिए.'

उन्होंने आगे कहा, 'तो मैंने कहा मेरे पास गाना है और मैंने पहले से लिखा हुआ भी है आप उसको जरूर सुनिए मेरे हिसाब से वो बहुत ज्यादा जबरदस्त है. मैंने तब तक मुन्नी गाने का मुखड़ा लिखा लिया था अंतरा अभी लिखना बाकी था मैंने वो मुखड़ा उन्हें सुनाया. आप यकीन मान सकते कि मैंने जब गाना गाकर सुनाया तो अरबाज और अभिनव हंस हंस कर जमीन पर गिर गए उन्हें इतना मजा आया था. अरबाज बोले क्या बनाया है आपने ये गाना झंडू बाम क्या है ये? फिर बार-बार अरबाज और अभिनव ने ये गाना सुना लेकिन अरबाज ने पकड़ लिया कि ये गाना बहुत बड़ा होने वाला है.'

Advertisement

सलमान खान को पसंद आया था गाना

ललित ने बताया कि अरबाज खान ने इस गाने को लॉक कर लिया था. उन्होंने बताया- अरबाज ने कहा कि पंडित जी हम ये गाना लॉक करते हैं. फिल्म के लिए इसी गाने को लेंगे. फिर गाना रिकॉर्ड हुआ पहले अरबाज की इच्छा थी कि सारा गाना मलाइका पर होगा लेकिन बाद में ये निर्णय हुआ कि इसमें दो लाइनें विलेन के लिए भी होंगी. गाने में सिचुएशन ऐसी थी कि सलमान आखिर में आते है अपना पूरा लश्कर लेकर विलेन सोनू सूद को उन्हीं के अड्डे में धमकाने, ठीक वैसे ही जैसे फिल्म शोले के गाने जब तक है जा में हीरो की एंट्री होती है और एक्शन होता है.

मुन्नी बदनाम में कैसे हुई सलमान की एंट्री

जब सलमान ने ये गाना सुना तो उनको ये गाना बहुत पसंद आया फिर सलमान ने मुझसे कहा कि ललित अगर इस गाने में मेरा अंतरा नहीं होगा तो ये गाना नहीं चलेगा इतने अच्छे गाने में तो मेरी एंट्री होनी ही चाहिए. क्योंकि सलमान को ऐसा लगा कि इतना दमदार गाना है अगर मैं नहीं रहूंगा तो ये गाना वहां नहीं जा पाएगा जहां इसे जाना चाहिए. फिर तीसरा अंतरा मैंने फिर लिखा 2 अंतरे मैं पहले ही लिखा चुका था लेकिन सलमान की डिमांड पर हमने बाद में तीसरा अंतरा हमने रिकॉर्ड किया.

Advertisement

ललित पंडित ने आगे बताया- फिर आप खुद ही देखिए गाना कहां पहुंच गया. सलमान के आने के बाद तो मानो गाने में चार चांद लग गए. सलमान की एंट्री होती है और पहले जो डिसाइड हुआ था कि आखिर में एक्शन होगा तो उस हिस्से को यानी सारे एक्शन को निकालकर इससे कॉमेडी बना दिया गया और गाना बहुत खूबसूरत शूट हुआ. सलमान का स्टारडम और गाने का देसीपन खूब पसंद किया गया. अपने आप को गाने का हिस्सा बनाने का सलमान का आईडिया खूब काम आया. मुझे भी अपने गाने पर पहले से भरोसा था कि अगर ये गाना अच्छे स्टार्स के साथ कभी शूट हुआ तो बहुत धांसू बनेगा. आप खुद ही देखिए 10 साल बीत जाने के बाद भी मुन्नी बदनाम हुई ये गाना आज भी लोगों को पसंद आता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement