सलमान खान जल्दी ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आएंगे. सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में सलमान का डबल रोल अब तक का उनका सबसे प्रशंसनीय रोल होगा.
लेकिन समस्या यह है कि शायद फिल्म की रिलीज के कोर्ट केस की डेट के साथ क्लैश कर सकती है. ऐसे में समस्या का हल देते हुए ने फिल्म की पूरी यूनिट से साफ कह दिया है कि उनके केस की डेट की वजह से फिल्म की रिलीज पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए.
अपने काम को लेकर हमेशा से ही इतने प्रोफेशनल रहे हैं हैं. उनकी निजी जिंदगी में चल रही समस्याएं कभी उनके काम पर असर नहीं डालती हैं.
सलमान ने अपनी इस पर कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कई परेशानियां झेली हैं. लेकिन मैं अपनी निजी जिंदगी और अपने काम को अलग-अलग रखता हूं. मेरी परेशानियां कभी मेरे काम पर असर नहीं डालती हैं.'