scorecardresearch
 

'अनाथ हूं', शिल्पा शिंदे को मां-भाई ने घर से निकाला, तोड़े सारे रिश्ते, मुंबई छोड़ पहाड़ों में बसीं 'भाभीजी', लिखी वसीयत

शिल्पा शिंदे रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में रूल कर रही हैं. बीते एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपना सीक्रेट रिवील किया. जिसे सुनकर सबकी आंखें नम हो गईं.

Advertisement
X
शिल्पा शिंदे ने दिखाए तेवर (Photo: Screengrab)
शिल्पा शिंदे ने दिखाए तेवर (Photo: Screengrab)

रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 अपने अंतिम पड़ाव पर है. फिनाले से पहले शो में ढेर सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. लॉकअप का लेटेस्ट एपिसोड धमाकेदार था. सभी कंटेस्टेंट्स के पास एक-दूसरे के सीक्रेट्स हैं. उन्हें खर्चा पानी कमाने के लिए इन सीक्रेट्स को रिवील करना था. बीते एपिसोड में राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने अपना सच रिवील किया.

शिल्पा का शॉकिंग सीक्रेट
'भाभीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने अपनी लाइफ का बड़ा सच बताया. जिसे सुनकर सभी इमोशनल हो गए थे. एक्ट्रेस ने बताया कि परिवार होकर भी वो अनाथ हैं. उन्हें उनके भाई ने घर से निकाल दिया था. इसलिए वो करजत में अकेले रहती हैं. शिल्पा ने कहा वो लॉकअप में इसलिए आई हैं ताकि बेसहारा लोगों के लिए होम शेल्टर बना सके. शिल्पा ने कहा- लोग परिवार बोलते हैं. लोगों के पास फैमिली नहीं होती. लेकिन मेरे पास फैमिली है तब भी मैं अनाथ हूं. मैं ऐसा बोलकर सिम्पेथी नहीं ले रही. मैं जब भी मुंबई आती हूं शेल्टर हाउस में रहती हूं. करजत मैंने सेकंड होम के लिए लिया था. लेकिन अब वो मेरा फर्स्ट होम है.

''मैंने मुंबई छोड़ दिया है. 3 साल पहले मेरी शोल्डर की इंजरी हुई थी. मेरा भाई उसकी वाइफ से इंफ्लुएंस हुआ. मेरी मां मेरे भाई से इंफ्लुएंस हुई. मेरी सर्जरी के 5वें दिन मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया. ऐसे हालात बने. वो जानते थे मैं सेल्फ रिस्पेक्ट वाली लड़की हूं. रात को 11 बजे मैंने अपना घर छोड़ दिया था. मुझे मेरी मां ने नहीं रोका क्योंकि वो भाई के इंफ्लुएंस में आ गई थी. जब आप हर चीज के लिए मौजूद रहते हो तो लोग आपको यूज करते हैं. मैं अपने घर की डोरमैट हूं.''

Advertisement

शिल्पा ने बताया जब भी वो मुंबई आकर होटल में ठहरती हैं लोग पूछते हैं क्यों वहां रहती हो. मैं बहाना बनाकर बोलती हूं कि मेरे घर में बहुत लोग आए हैं. इसलिए प्राइवेसी के लिए मैं यहां रहती हूं. शिल्पा ने कहा- वो कभी उन लोगों से बात नहीं करेगी. वो अपनी वसीयत लिख चुकी हैं कि उनका फैमिली से कोई रिलेशन नहीं है. 

शिल्पा ने इमोशनल होते हुए कहा- मैं मां से काफी समय से नहीं मिली हूं. मां नहीं मिलती, करजत आने के सौ बहाने बनाती है. बस उनसे फोन पर बात होती है. सब कहेंगे मैं ही खराब हूं, कोई बात नहीं. बस यही सच था कि मैं इतनी ही खराब हूं कि मुझे अपने ही घर से बाहर निकाल दिया गया.

शिल्पा का सीक्रेट सुनकर आकांक्षा चौधरी, अपूर्वा मखीजा समेत ज्यादातर घरवालों की आंखें नम थीं. शिल्पा लाइफ के इस फेज में अकेली हैं. 48 की शिल्पा ने शादी भी नहीं की है. वो अकेले अपने करजत के फार्म हाउस में रहती हैं. फैंस उनका सीक्रेट सुनकर इमोशनल हो रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement