scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

'मां को प्रोस्टीट्यूट कहते थे पिता, खुद रचाई 4 शादियां' उर्फी की बहन का दर्द, बोलीं- नफरत है उनसे

dolly javed father calls her prostitue
  • 1/12

उर्फी जावेद की छोटी बहन डॉली जावेद का 'अलायंस' शो में सफर भले ही खत्म हो गया है. मगर उनकी इमोशनल जर्नी सुर्खियों में बनी हुई है. 

dolly javed father calls her prostitue
  • 2/12

अलायंस शो से निकलने के बाद डॉली जावेद ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन के मुश्किल दौर पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी मां शादी के वक्त 17 साल की थीं और 26 की उम्र तक उनके 5 बच्चे हो गए थे. 

dolly javed father calls her prostitue
  • 3/12

डॉली ने बताया कि उनके पिता उनकी मां संग मारपीट करते थे. उन्हें और उनकी बहनों को कुछ समझते नहीं थे. शो में कुशाल टंडन का बिहेवियर उन्हें उनके पिता के खराब बर्ताव की याद दिलाता था. 
 

Advertisement
dolly javed father calls her prostitue
  • 4/12

डॉली बोलीं- हम पांचों बहन-भाइयों के लिए मेरी मां ने काफी ज्यादा सैक्रिफाइज किया है.' डॉली ने कहा कि जब उनके पिता उनकी मां संग लड़ाई झगड़ा करते थे, तब वो डरकर बेड के नीचे छिप जाती थीं. 
 

dolly javed father calls her prostitue
  • 5/12

वहीं, शो से निकलने से पहले नीति टेलर संग बातचीत करते हुए डॉली जावेद ने बताया था कि उनके पिता उन्हें, उनकी बहनों को और मां को प्रोस्टीट्यूट कहते थे.  

dolly javed father calls her prostitue
  • 6/12

पिता के टॉर्चर के बारे में बात करते हुए डॉली जावेद बोलीं- प्रोस्टीट्यूट तो कुछ भी नहीं है. मेरे पिता ने हमारे लिए इतनी गंदी बातें बोली हैं, जो मैं बता भी नहीं सकती. अंदर ही अंदर इतना गुस्सा आता था. लेकिन पिता थे तो बोल भी नहीं सकते थे. 

dolly javed father calls her prostitue
  • 7/12

डॉली ने आगे बताया कि उनके पिता सभी को जाकर बताते थे कि वो लोग प्रोस्टीट्यूट हैं. डॉली बोलीं- मेरे पिता की साइड के सभी रिश्तेदारों, पूरे गांव में ये फैल गया था कि हम लोग गंदा काम करते हैं. इसलिए वो हमे छोड़कर जा रहे हैं और मेरी मम्मी को तलाक दे रहे हैं. 
 

dolly javed father calls her prostitue
  • 8/12

डॉली ने ये भी कहा कि उन्हें अपने पिता से नफरत हो गई थी. डॉली ने खुलासा किया कि उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ने के बाद दो-तीन और शादियां की हैं. उनके पिता कम से कम 3-4 शादियां कर चुके हैं. 
 

dolly javed father calls her prostitue
  • 9/12

वहीं, पिता के बारे में बात करते हुए डॉली ने शो में ये भी कहा था- मेरे पिता ने मुझे मेंटली बहुत ज्यादा टॉर्चर किया है. हम सभी लोगों के प्रति वो काफी अब्यूसिव थे.मैं जब पांचवीं क्लास में थी, तभी से वो हमें छोड़कर लंबे वक्त के लिए जाने लगे थे.

Advertisement
dolly javed father calls her prostitue
  • 10/12

डॉली ने कहा था कि आज भी उन्हें ये बात डराती है कि कोई पिता अपनी खुद की बेटियों के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. 

dolly javed father calls her prostitue
  • 11/12

डॉली ने ये भी बताया कि पिता के छोड़ने के बाद उनके परिवार ने काफी तंगी देखी. उनके पास खाने को भी पैसे नहीं होते थे. उनकी मां जेवर और घर का सामान बेचकर उन्हें पालती थीं. फिर बाद में बड़ी बहन उर्फी और उरुसा ने घर के खर्च की जिम्मेदारी उठाई. 

dolly javed father calls her prostitue
  • 12/12

(All Photo: Instagram @_dollyyjavved)

Advertisement
Advertisement