scorecardresearch
 

चहल ने तलाक से पहले एक्ट्रेस को किए थे मैसेज! अब क्रिकेटर ने किया मानहानि का केस

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच मानहानि का विवाद गर्माया हुआ है. तानिया ने दावा किया कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है, जबकि उन्होंने कहा कि उन्होंने चहल की छवि खराब नहीं की.

Advertisement
X
चहल की खुली पोल? (Photo: Screengrab/Instagram @taniya_chatterjee)
चहल की खुली पोल? (Photo: Screengrab/Instagram @taniya_chatterjee)

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर हेडलाइंस में आ गए हैं. बी-ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस तानिया चटर्जी चहल के मैसेज दिखाकर बुरा फंस गई हैं. एक्ट्रेस ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि केस कर दिया है. इसके बाद ये कंट्रोवर्सी सुर्खियों में आ गई है. आइए जानते हैं कि ये पूरा विवाद कब और कैसे शुरू हुआ. 

कोर्ट पहुंचे चहल 
बोल्ड ओटीटी वेब सीरीज के लिए जानी जाने वाली तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. वीडियो वायरल होने के बाद चहल की टीम ने उनसे मैसेज डिलीट करने के लिए कहा. तानिया का कहना है कि जब उन्होंने मैसेज डिलीट नहीं किए, तो चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया. 
 
तानिया ने पैपराजी के सामने आ कर कहा कि वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा, आइडिया नहीं था. और मुझे ही ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं यार. मैं ही बदनाम हो रही हूं. उनका तो ठीक है, कुछ हो ही नहीं रहा. मानहानि का केस उन्होंने मेरे ऊपर भेजा. सच कहूं तो ये मुझे बहुत ही बकवास लगा. क्योंकि यहां पर मानहानि का केस बनता ही नहीं है.

Advertisement

मैंने उनकी छवि नहीं खराब की है. डिफेम का मतलब होता कि किसी का अपमान करना. मैंने उनका अपमान नहीं किया है. वो इंडियन क्रिकेटर हैं और मैं उन पर गर्व महसूस करती हूं. मैं उनका सम्मान करती हूं और जिंदगी भर करती रहूंगी. ना मैंने उनकी पर्सनल इमेज पर बोला. ना ही कैरेक्टर पर कुछ कहा. तो डिफेम करना बनता ही नहीं है. उन्होंने मुझे क्यूट कहा और मैंने इसे शेयर कर दिया. 

जब पैप्स ने तानिया से पूछा कि चहल ने उन्हें मैसेज कब किया था, तो उन्होंने कहा कि 2023. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि उस वक्त क्रिकेटर चहल, धनश्री वर्मा से शादीशुदा थे. धनश्री और चहल का तलाक 2025 में हुआ था. 

वहीं इन सब के बीच अब तक युजवेंद्र चहल ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement