scorecardresearch
 

कौन है यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड? जंगल में किया रोमांस, दिखाया चेहरा

रणवीर इलाहाबादिया इस समय टॉप हेडलाइन्स में बने हुए हैं, क्योंकि उन्होंने कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस जूही भट्ट संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. रणवीर ने जूही संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Advertisement
X
रणवीर ने कंफर्म किया रिश्ता (Photo: Instagram @beerbiceps)
रणवीर ने कंफर्म किया रिश्ता (Photo: Instagram @beerbiceps)

फेमस यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया प्यार में हैं. उन्होंने अपने रिश्ते को आखिरकार कंफर्म कर दिया है. रणवीर ने गर्लफ्रेंड जूही भट्ट संग रोमांटिक तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की. उन्हें फैंस और सेलेब्स से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. 

रणवीर का रिश्ता पक्का

रणवीर इन दिनों गर्लफ्रेंड जूही संग वेकेशन पर हैं. उन्होंने केन्या के मसाई मारा से रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. रणवीर तस्वीरों में गर्लफ्रेंड की बांहों में नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में वो गर्लफ्रेंड को गोद में उठाए झूमते नजर आए. 

रणवीर और जूही के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. वो वेकेशन के हर पल को एक दूसरे संग यादगार बना रहे हैं. रणवीर ने तस्वीरों के साथ रोमांटिक कैप्शन लिख- सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज. क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की निगेटिविटी को मिटा सकती है? मैं मिला हूं.

रणवीर की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लिखा- अब जल्दी शादी कर. ओरी ने भी कपल को बधाई दी है. वहीं, कई फैंस हार्ट इमोजी के साथ उनपर प्यार लुटा रहे हैं. 

Advertisement

 

हाल ही में रणवीर IPL मैच के दौरान जूही भट्ट संग दिखे थे. पैपराजी संग बात करते हुए उन्होंने जूही को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था और अब रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके उन्होंने जूही और अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. 

जंगल में बिताए खूबसूरत पल

जूही ने भी सोशल मीडिया पर रणवीर संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों केन्या के जंगल में हसीन पल बिताते नजर आए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Bhatt (@juhi.bhatt)

कौन हैं जूही भट्ट?

बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट मॉडल, एक्ट्रेस होने के साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं. वो वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर वो लाइफस्टाइल, फैशन, ट्रैवल पर बेस्ड कंटेंट शेयर करती हैं. यूथ के बीच वो काफी पॉपुलर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement