scorecardresearch
 

'पानी में गए क्यों', राहुल की मौत पर क्या बोल गए सौरव गांगुली, मचा बवाल! एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद सौरव गांगुली के बयान पर विवाद बढ़ गया है. स्वास्तिका मुखर्जी ने इसे असंवेदनशील बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी और इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए.

Advertisement
X
सौरव गांगुली को बंगाली एक्ट्रेस ने लगाई डांट (Photo: ITG)
सौरव गांगुली को बंगाली एक्ट्रेस ने लगाई डांट (Photo: ITG)

बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रहे राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया. सौरव को सोशल मीडिया पर तो खरीखोटी सुनने को मिल ही रही थी पर अब एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने भी उनके बयान की निंदा करते हुए उन्हें जवाब दिया है.

को-एक्टर ने दिया करारा जवाब

स्वास्तिका ने गांगुली के बयान को असंवेदनशील बताया. उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी में रहने वाले लोगों को बोलते समय बहुत सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर तब जब वो किसी ऐसे काम या पेशे के बारे में बोल रहे हों जिसे वो पूरी तरह नहीं समझते.

उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि किसी के काम को छोटा समझना गलत है. स्वास्तिका ने कहा कि हर कलाकार को एक जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं. बड़े सितारों को ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन हर कोई उतना भाग्यशाली नहीं होता. राहुल जैसे कलाकारों को काम के लिए जोखिम भी उठाना पड़ता है.

राहुल की मौत शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से हुई थी. इस घटना के बाद मनोरंजन जगत में शोक फैल गया और सेट पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों ने बेहतर सुरक्षा की मांग की और एक दिन का हड़ताल तक किया. हालांकि बाद में प्रोड्यूसर्स और चैनलों के साथ बातचीत के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई. सभी पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया जाएगा. 

Advertisement

सौरव गांगुली ने क्या कहा?

गांगुली ने राहुल की मौत को दुखद बताया, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि- मुझे समझ नहीं आता कि वो पानी में क्यों गए, भले ही शूटिंग के लिए ही क्यों न हो. इस बयान को कई लोगों ने पीड़ित को दोष देने जैसा माना.

राहुल अरुणोदय बनर्जी कौन थे?

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत 29 मार्च को ओडिशा के दीघा के पास तलसरी बीच पर शूटिंग के दौरान डूबने से हुई थी. वो कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके थे. राहुल अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement