scorecardresearch
 

दूसरी शादी कर रहे शिखर धवन, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

शिखर धवन के घर शहनाई बजने वाली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन के साथ संगीत नाइट की तस्वीर शेयर की है. फैन्स शिखर धवन की अनाउंसमेंट देख खुशी से झूम उठे हैं.

Advertisement
X
चर्चा में शिखर धवन की शादी (PHOTO: Instagram  @shikhardofficial)
चर्चा में शिखर धवन की शादी (PHOTO: Instagram @shikhardofficial)

शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी करने वाले हैं. क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर सोफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जो पढ़कर उनके चाहने वाले सरप्राइज हैं. 

शिखर धवन कर रहे दूसरी शादी?
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में शिखर धवन ऑफ व्हाइट कलर की इंडियन आउटफिट में दिख रहे हैं. सोफी ने गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहना है. कपल एक-दूजे में खोया हुआ दिख रहा है. शिखर होने वाली हमसफर का हाथ थामे खुले आसमान के नीचे चलते दिख रहे हैं. कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, जो दिल जीत लेने वाली है.

क्रिकेटर ने अपने प्यार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''संगीत नाइट. Almost the Dhawans'' कैप्शन पढ़कर फैन्स के बीच खलबली मच गई है. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने जा रहे हैं. कैप्शन उनकी जिंदगी की नई शुरूआत की गवाही दे रहा है. हालांकि, उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है. 

सोफी शाइन कौन हैं?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली मॉडल हैं. शिखर और सोफी का रिश्ता 2025 में दुबई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान शुरू हुआ था. दोनों को स्टैंड्स में साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद मई 2025 में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिश्ते को कन्फर्म किया. दोनों कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं और अब शादी का फैसला लिया है. शिखर सोफी से उम्र में पांच साल बड़े हैं, लेकिन उम्र इनके रिश्ते में कभी आड़े नहीं आई. शिखर ने हाल ही में एक वीडियो में पिता से दूसरी शादी की इच्छा जताई थी, जो वायरल हो गया था. 

Advertisement

शिखर की पहली शादी 2012 में ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिसके बाद दोनों बेटे जोरावर के माता-पिता बने है. आपसी मतभेदों के कारण 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. फैन्स शिखर धवन की दूसरी शादी को लेकर खुश हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement