Matak Matak Song: हो गया जी हो गया. हरियाणा और भोजपुरी का मिलन हो गया. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाया गाना आ चुका है. मटक-मटक सॉन्ग का लोगों को ना जाने कब से इंतजार था. आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और सॉन्ग को रिलीज कर दिया गया है. चलिये देखते हैं कि गाना लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है या नहीं?
सपना-खेसारी का गाना रिलीज
सपना चौधरी और खेसारी लाल की जोड़ी ने जब साथ में म्यूजिक वीडियो रिलीज करने का ऐलान किया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. पोस्टर और टीजर देखने के बाद समझ आ रहा था कि गाना धमाकेदार होगा. हुआ भी वैसा ही. सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग मटक मटक काफी शानदार हैं. म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल और सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से धूम मचा दी है.
मटक मटक गाने में खेसारी लाल यादव कुर्ता-पायजामा और पगड़ी पहनकर डांस करते दिख रही हैं. वहीं हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी लहंगा-चोली में धमाल मचाती दिख रही हैं. दोनों ही स्टार्स अपनी-अपनी फील्ड में उस्ताद हैं और यही चीज उनके गाने में साफ नजर आ रही हैं. खेसारी लाल और सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग उम्मीद से ज्यादा अच्छा है.
सपना चौधरी और खेसारी लाल के गाने को विश्वजीत चौधरी ने अपनी आवाज दी है. विश्वजीत चौधरी ने इस गाने को काफी बेहतरीन तरीके से गाया है. इतना अच्छा कि आप इसे लूप में सुनने वाले हैं. वहीं इसके लिरिक्स अमीन बरोदी के हैं. गाने में लोग सपना चौधरी और खेसारी लाल के स्वैग की तारीफ तो कर ही रहे हैं. इसके अलावा लोग विश्वजीत चौधरी की आवाज के भी कायल हो रहे हैं.
सॉन्ग अच्छा है, जिन्होंने अब तक नहीं सुना है. वो जल्दी से सुन लें और फीडबैक भी दे दें.