scorecardresearch
 

Film Wrap: 'सिडनाज' हुआ ट्रेंड तो भड़के सलमान, क्यों सना खान को इफ्तार पार्टी से खींच ले गए शौहर?

फिल्म रैप में देखें सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. शहनाज गिल इन दिनों किसी का भाई किसी की जान फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वहीं सलमान खान भी उन्हें एडवाइस दे चुके हैं कि वो अपनी लाइफ में मूव ऑन करें. लेकिन हाल ही में जब 'सिडनाज' ट्रेंड हुआ तो एक्टर भड़क गए और कहा कि वो कुवांरी रहेगी क्या?

Advertisement
X
सलमान खान, शहनाज गिल
सलमान खान, शहनाज गिल

फिल्म रैप में देखें, शहनाज गिल की लव लाइफ पर जब भी चर्चा हुई है सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जरूर सामने आया है. बीते वीकेंड सलमान खान पूरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने सिडनाज ट्रेंड पर बात की और कहा कि शहनाज को लाइफ में मूव-ऑन करना होगा. वो कुंवारी नहीं रहेंगी क्या? वहीं बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से सना खान को उनके शौहर हाथ पकड़ कर बाहर खींचते दिखाई दिए. इस वीडियो को लेकर काफी कपल काफी ट्रोल भी हुआ. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और वजह को जाहिर किया है कि अनस ने ऐसा क्यों किया था.

'किसी का भाई किसी की जान' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, क्या सलमान की पिछली ईद रिलीज का टूटेगा रिकॉर्ड?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म के बिना ईद कुछ अधूरी सी रहती है. पिछले 4 सालों से ईद के मौके पर सलमान की कोई फिल्म थिएटर्स में नहीं रिलीज हुई. इसलिए इस बार जब वो ईद पर थिएटर्स में वापस लौट रहे हैं, तो बॉक्स ऑफिस को उनसे बहुत उम्मीदें हैं. 

क्यों प्रेग्नेंट सना खान का हाथ पकड़कर खींच रहे थे पति अनस? एक्ट्रेस ने बताया 

इफ्तार पार्टी में सना खान पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. ब्लैक बुर्के में सना काफी खूबसूरत लगीं. इफ्तार पार्टी से सना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी थकी हुई दिखाई दे रही हैं. 

Advertisement

वो कुंवारी रहेगी? सिडनाज ट्रेंड कराने पर भड़के सलमान, बोले- मूव ऑन करो

शहनाज गिल की लव लाइफ पर जब भी चर्चा हुई है सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जरूर सामने आया है. बीते वीकेंड सलमान खान पूरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन करने पहुंचे थे.

18 कैरेट गोल्ड-लाखों के हीरे, सलमान खान के नए 'लकी चार्म' की कीमत सुन चौंक जाएंगे

सलमान को अब तक हमेशा ही टर्कॉइज यानी फिरोजी कलर के ब्रेसलेट में देखा गया है. लेकिन अब उनके एक्सेसरी कलेक्शन में एक नई चीज की एंट्री हो गई है. आजकल एक हाथ में सलमान टर्कॉइज कलर का ब्रेसलेट पहने रहते हैं और दूसरे हाथ में एक घड़ी दिखाई देती है, जिसे फैंस उनका लकी चार्म समझ रहे हैं.

अतीक अहमद हत्याकांड की चर्चा, इन फिल्मों में दिखा है जबरदस्त शूटआउट

आजकल हर किसी की जुबान पर यूपी के माफिया डॉन रहे अतीक अहमद की मौत की कहानी शुमार है. इलाहाबाद में हुए इस शूटआउट ने सनसनी मचा दी है. हर कोई इस फेमस हत्याकांड की बात कर रहा है. लेकिन आज हम आपको अगली स्लाइड्स में वो फिल्में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देख आप अतीक-अशरफ की वारदात को भूल जाएंगे. 

 

Advertisement
Advertisement