scorecardresearch
 

'फेमस क्रिकेटर ने किया मैसेज', प्रणित मोरे के शो पर पहुंची लड़की ने किया दावा! Video वायरल

प्रणित मोरे के स्टैंडअप शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनजान लड़की ने दावा किया है कि उसे इंस्टाग्राम पर एक मशहूर क्रिकेटर ने मैसेज किया था. कई लोग अब उनके दावे सुनकर हैरान हैं.

Advertisement
X
प्रणित के शो पर किए गए बड़े दावे (Photo: X @ylt19)
प्रणित के शो पर किए गए बड़े दावे (Photo: X @ylt19)

बिग बॉस 19 फेम प्रणित मोरे एक पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. उनके शो में लोगों भी भीड़ नजर आती है. प्रणित शो से बाहर आने के बाद काफी सारे स्टैंडअप शो करते नजर आ रहे हैं. हर महीने उनका स्पेशल शो होता है, जहां वो अपने जोक्स से लोगों को हंसाते हैं. 

बीते दिन प्रणित मोरे ने अपने यूट्यूब चैनल पर लेडीज स्पेशल स्टैंडअप शो का तीसरा एपिसोड अपलोड किया. इसमें कई सारी लड़कियों ने खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए. मगर इनमें से एक लड़की ने ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद प्रणित और बाकी लड़कियां भी हैरान रह गईं. 

किस क्रिकेटर ने किया मैसेज?

अनजान लड़की का दावा है कि उसे एक बार किसी फेमस क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज किया. हालांकि क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आ पाया. लड़की ने जिस क्रिकेटर का नाम बताया, उसे एडिटिंग की मदद से म्यूट किया गया. प्रणित के शो पर आई लड़की ने दावा किया कि क्रिकेटर ने उसे सामने से मैसेज किया. 

प्रणित को जब ये बात मालूम पड़ी तो उन्होंने लड़की का फोन लेकर चैट पढ़नी शुरू की. दोनों के बीच हुई बातचीत में ये बात सामने निकली कि क्रिकेटर ने लड़की से पूछा कि वो कहां से है. लड़की ने जवाब दिया कि वो मुंबई के ठाणे इलाके से है, जिसके बाद क्रिकेटर ने कहा कि वो मुंबई में कुछ दिनों के लिए है. उसके बाद वो वापस चले जाएंगे, ये सुनकर लड़की उदास हुई थी. प्रणित इस दौरान लड़की की टांग खींचते रहे. 

Advertisement

ये वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई सारी एक्ट्रेसेस और अनजान लड़कियों ने दावे किए हैं कि उन्हें फेमस क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं. ऐसे में प्रणित मोरे के शो पर पहुंची लड़की के दावे ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. लोगों ने अलग-अलग क्रिकेटर्स के नाम लेने शुरू किए. मगर कुछ उसमें से ऐसे भी रहे जिन्होंने लड़की को ही ट्रोल करना शुरू किया. उन्होंने उनके लुक्स पर सवाल उठाए कि कोई क्यों उन्हें मैसेज करेगा. अब क्रिकेटरों का रैंडम मैसेज करना कितना सच है, ये कह पाना फिलहाल मुश्किल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement