scorecardresearch
 

Film Wrap: विराट से ज्यादा पॉपुलर हैं MC Stan? 'तारक मेहता...' में दयाबेन के रोल को मिस कर रहे जेठालाल

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी मिक्स्ड रहा है. स्टैन को इंस्टाग्राम पर तकरीबन 7 मिलियन यानी 70 लाख लोग फॉलो करते हैं. पूरे सीजन उनकी टीम सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रही.

Advertisement
X
एमसी स्टैन
एमसी स्टैन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी मिक्स्ड रहा है. स्टैन को इंस्टाग्राम पर तकरीबन 7 मिलियन यानी 70 लाख लोग फॉलो करते हैं. पूरे सीजन उनकी टीम सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रही. इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए टप्पू की एंट्री हो चुकी है. राज अनादकट के बाद शो में टप्पू का रोल नितीश भलूनी अदा करने वाले हैं. 

शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की चमकी किस्मत! साइन की करण जौहर की तीन फिल्में? जानें सच
सिद्धार्थ-कियारा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी के बंधने में बंधे थे. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के ऐसी खबरें आने लगीं कि करण ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया. वहीं अब करण ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया ये सभी बात बकवास हैं. 

विराट कोहली से ज्यादा पॉपुलर हैं Bigg Boss विनर MC Stan? तेजस्वी-सिद्धार्थ को भी छोड़ा पीछे
चौंक गए! आप सोच रहे होंगे ये कैसे हुआ? ये मुमकिन भी कैसे है, क्योंकि विराट कोहली भारत सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी में से एक हैं. तो उनसे भी ज्यादा पॉपुलर स्टैन कैसे हो सकते हैं. यकीन मानिए ऐसा हुआ है, तो आइये आपको बताते हैं कैसे? 

Advertisement

इस एक्ट्रेस के करियर में सांवला रंग बना 'दुश्मन', लोगों ने सुनाए ताने, नहीं मिला काम, अब 28 साल बाद कर रहीं फिल्मों में कमबैक
'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू के जीवन पर बायोपिक फिल्म बन रही है. यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है. फैन्स फिल्म को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं. जब फिल्म की घोषणा हुई थी, तब उस समय इसकी स्टार कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था. पर अब कहा जा रहा है कि फिल्म में यंग सरोजिनी का किरदार सोनल मोंटीरो निभाएंगी और  बाद में इस किरदार में एक्ट्रेस शांति प्रिया नजर आएंगी.  

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': दयाबेन को मिस करते हैं जेठालाल, बयां किया दर्द, बोले- रोल याद आता है
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए टप्पू की एंट्री हो चुकी है. राज अनादकट के बाद शो में टप्पू का रोल नितीश भलूनी अदा करने वाले हैं. एक इंटरव्यू के दौरान नितीश ने अपने ऑन स्क्रीन डैडी जेठालाल का परिचय कराया. सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू था, तभी जेठालाल को दयाबेन की याद आ गई. 

'पठान' का मैजिक ब्रेक करेगी 'शहजादा'? रिलीज से पहले आई गुडन्यूज, करोड़ों कमाकर कार्तिक की मूवी ने वसूली लागत!
कार्तिक की पिछली परफॉर्मेंस को देखते हुए दर्शकों की उम्मीद शहजादा से काफी ज्यादा है. क्रिटिक्स का भी मानना है कि शहजादा का बज फैन्स के बीच काफी हद तक है. इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने की एक्सपेक्टेशन करना गलत नहीं होगा. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement