scorecardresearch
 

Film Wrap: 'टॉक्सिक', के सेंसुअल सीन्स पर क्या बोले यश? जाकिर खान पर भड़कीं अमीषा पटेल

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें-  आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा पर कुनिका सदानंद का रिएक्शन आया है. हॉलीवुड स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं. जिसकी फोटोज काफी वायरल हो रही है.

Advertisement
X
पढ़िए बॉलीवुड फिल्म रैप (Photo:Screengrab)
पढ़िए बॉलीवुड फिल्म रैप (Photo:Screengrab)

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है तो वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन जाकिर खान पर अमीषा पटेल ने करारा हमला बोला है.

भूत बंगला ने 8 दिन में लगा डाली सेंचुरी! 100 करोड़ क्लब में अक्षय ने सलमान को छोड़ा पीछे
शुक्रवार को दूसरा हफ्ता शुरू होते ही भूत बंगला ने 100 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है. इस फिल्म की सेंचुरी इसलिए खास है क्योंकि लंबे वक्त बाद अक्षय की कोई नॉन फ्रेंचाइजी, सोलो फिल्म 100 करोड़ के पार पहुंची है. 

मुंबई में रिहाना का जलवा, अदाओं से किया घायल, पैपराजी संग खिंचाई फोटो
हॉलीवुड स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं. यहां उन्होंने अपने मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी का स्टोर लॉन्च किया. इस इवेंट से ढेरों फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

'पहले सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ', कॉमेडियन जाकिर खान पर बोलीं अमीषा पटेल, 'धुरंधर' पर दिया था बयान
जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो के दौरान यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता से पूरा बॉलीवुड अंदर ही अंदर जल रहा है. पूरे मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

महिला के नजरिए से बनी है 'टॉक्सिक', कैसे शूट हुए सेंसुअल सीन्स? यश ने बताया
क्टर यश ने सिनेमा कॉन के दौरान कहा कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने फिल्म 'टॉक्सिक' में 'फीमेल गेज' को पेश किया है.   उन्होंने यह भी बताया कि गीतू के साथ काम करना मेल डायरेक्टर्स से कैसे अलग रहा. 

Advertisement

बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, फूटा कुनिका सदानंद का गुस्सा, बोलीं- दुख हो रहा है
आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हर तबके के लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे है.इसी कड़ी में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का पोस्ट वायरल हो रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement