टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में आज भी खबरों का जबरदस्त तड़का लगा रहा. एक तरफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अब्दुल यानी शरद संकला ने आर्थिक तंगी और संघर्ष के दिनों का दर्द बयां किया, तो दूसरी ओर उर्फी जावेद एक बार फिर धर्म परिवर्तन की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहीं. वहीं एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी और भी कई बड़ी खबरों ने पूरे दिन सोशल मीडिया पर हलचल मचाए रखी. अगर आपसे कोई अपडेट मिस हो गई है, तो पढ़िए आज का फिल्म रैप.
बाहुबली फ्रेंचाईजी के स्टार्स प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में इस कहानी का तीसरा पार्ट बाहुबली 3 को लेकर एक हिंट दिया. लेकिन उससे पहले इस फिल्म सीरीज के क्रिएटर एस एस राजामौली पहले ही अनाउंस कर चुके हैं कि उनका बाहुबली यूनिवर्स अब और विस्तार लेने वाला है.
उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं बल्कि उनकी आस्था है. हाल ही में धर्म परिवर्तन की अफवाहों पर खुलकर जवाब देने वाली उर्फी अब गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचीं.
रवि किशन ने क्यों बीच में छोड़ा 'The Alliance'? बेटी के निकले आंसू, बोले- बुलावा आ गया है
हिंदी और भोजपुरी सिनेमा की आन-बान और शान रवि किशन ने हमेशा फैंस के दिलों पर राज किया है. फिल्मों में धमाल मचाने के बाद एक्टर ने हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' में धांसू एंट्री की. रवि अपनी लाडली बेटी रीवा किशन संग शो का हिस्सा बने. लेकिन अब उन्होंने अचानक बीच में ही शो छोड़ दिया है. शो को अलविदा कहते हुए वो रो पड़े.
8 साल रहे बेरोजगार-झेली तंगी, 'तारक मेहता' ने बदली 'अब्दुल' की जिंदगी, कमाई शोहरत
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसने कई कलाकारों को पहचान दी है. शरद शंकला इनमें से एक हैं. शो में वो अब्दुल का किरदार निभा रहे हैं. आज शरद को लोग उनके असली नाम से ज्यादा किरदार के नाम से जानते हैं.
इंटीमेट सीन से भरा है टॉक्सिक टीजर, एक्शन के नाम पर एडल्ट कंटेंट, चकराए फैन्स
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर बोल्डनेस और खूंखार एक्शन से भरा हुआ है, जो सबके होश उड़ा गया.