scorecardresearch
 

'भोजपुरी बवाल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, पवन सिंह-निरहुआ ने उड़ाया गर्दा

अगले महीने यानी 2 अगस्त से प्रीमियर होने वाले 'भोजपुरी बवाल' शो का ऑफिशियल एंथम रिलीज कर दिया है, जिसमें पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आ रहे है.

Advertisement
X
भोजपुरी बवाल का टाइटल ट्रैक रिलीज (Photo: Instagram/jiohotstarreality)
भोजपुरी बवाल का टाइटल ट्रैक रिलीज (Photo: Instagram/jiohotstarreality)

भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह जब भी पर्दे पर आते हैं, तो कुछ न कुछ बड़ा धमाका जरूर होता है. इस बार भी उन्होंने फैंस को एक ऐसा ही सरप्राइज दिया है. पवन सिंह के नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. 

गाने का म्यूजिक, पवन सिंह का स्वैग और भोजपुरी सितारों का अंदाज इतना जम रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं. इस गाने के वायरल होते ही खुद पवन सिंह ने भी फैंस के प्यार और शो को लेकर अपनी बात सामने रखी है.

भोजपुरी दिग्गजों का जमावड़ा
गाने के वीडियो में एक बेहद ग्रैंड और लग्जरी रॉयल ऑक्शन (नीलामी) का सेट देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े चेहरे जैसे पवन सिंह, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली एक साथ नजर आ रहे हैं. जहां निरहुआ हाथ में लाल गमछा लिए अपने देसी अंदाज में एंट्री करते हैं, वहीं आम्रपाली लाल घूंघट और चश्मे के साथ स्वैग बिखेरती दिख रही हैं. दूसरी तरफ पवन सिंह अपनी स्पोर्टी बाइक पर 'पावर स्टार' के टैग के साथ एंट्री मारते हैं, जो फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

देसी स्वैग और बीट्स का जबरदस्त तड़का
'भोजपुरी बवाल' का यह टाइटल ट्रैक न केवल सुनने में कैची है, बल्कि इसका विजुअल ट्रीट भी कमाल का है. गाने में भोजपुरी का आधुनिक बीट्स का शानदार कॉम्बिनेश तैयार किया गया है. सिर पर गमछा, रिक्शे की सवारी और शाही माहौल गजब का एंटरटेनमेंट पेश करता है. गिटार और बांसुरी के सुरों के साथ-साथ 'सर पे गमछा, ढोल चमचा' जैसे बोल सीधे जुबान पर चढ़ जाते हैं.

2 अगस्त से शुरू हो रहा नया बवाल
मेकर्स ने इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'भोजपुरी बवाल' का यह टाइटल ट्रैक ऐसा है जिसे एक बार सुनेंगे तो बार-बार बजाने का मन करेगा. इसके साथ ही शो की स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. यह शो 2 अगस्त से JioHotstar और Colors TV पर प्रसारित किया जाएगा. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जब शो स्क्रीन पर आएगा, तो यह दर्शकों का दिल जीतने में कितना कामयाब होता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement