scorecardresearch
 

मेट गाला में छ‍िपकर पहुंचे 286 अरब डॉलर के माल‍िक Jeff Bezos? पत्नी का लुक रहा फ्लॉप

अमेजन के मालिकन जेफ बेजोस मेट गाला 2026 में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. जेफ बेजोस इवेंट में शामिल तो हुए, लेकिन उन्होंने पत्नी संग रेड कार्पेट पर वॉक नहीं किया. उनकी पत्नी अकेले ही तस्वीरें खिंचवाती दिखीं. आखिर वजह क्या है आइए जानते हैं...

Advertisement
X
चर्चा में हैं जेफ बेजोस की पत्नी लॉरेन सांचेज  (Photo: Instagram @laurensanchezbezos)
चर्चा में हैं जेफ बेजोस की पत्नी लॉरेन सांचेज (Photo: Instagram @laurensanchezbezos)

अरबपति बिजनेसमैन और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस, पत्नी लॉरेन सांचेज संग इंटरनेशनल फैशन इवेंट मेट गाला 2026 का हिस्सा बने. जेफ बेजोस और सांचेज की फैशन इवेंट में मौजूदगी कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है. अरबपति बिजनेसमैन पर कई सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि जेफ बेजोस ने पत्नी संग रेड कार्पेट पर अपीयरेंस नहीं दी. वो छिपकर इवेंट में शामिल हुए. ऐसे में पत्नी संग उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. 

सुर्खियों में आए जेफ बेजोस

न्यू यॉर्क सिटी में आयोजित मेट गाला के रेड कार्पेट पर जेफ बेजोस की पत्नी लॉरेन सांचेज अकेले ही दिखाई दीं. जेफ बेजोस पत्नी संग रेड कार्पेट पर नहीं आए. खास बात ये है कि जेफ बेजोस और उनकी पत्नी फैशन इवेंट में सिर्फ मेहमान बनकर ही शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि वो इवेंट की कमान संभालने वालों में भी शामिल हैं. जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज इवेंट में बेयोंसे, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और एना विंटूर जैसे बड़े नामों के साथ को-चेयर की भूमिका निभा रहे हैं.

दोनों सिर्फ इवेंट के आयोजन का हिस्सा ही नहीं हैं, बल्कि मेट गाला और इसके साथ होने वाली स्प्रिंग कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट एग्जिबिशन को भी स्पॉन्सर कर रहे हैं, जो मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होता है.

गौर करने वाली बात यह है कि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज इससे पहले 2024 के मेट गाला में भी साथ नजर आ चुके हैं. जेफ बेजोस पिछले कुछ सालों में कई बार इस बड़े फैशन इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं. इस बार भी दोनों इवेंट का हिस्सा बने, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कपल ने साथ में अपीयरेंस नहीं दी. ऐसे में सोशल मीडिया पर बेजोस और सांचेज पर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement

लॉरेन सांचेज के लुक से इंप्रेस नहीं फैंस 

लॉरेन सांचेज बेजोस फैशन इवेंट में कस्टम शियापरेली की ड्रेस पहने नजर आईं. उन्होंने किडमैन और विंटोर के साथ रेड कार्पेट की शुरुआत की और अकेले ही तस्वीरें खिंचवाईं. उनके प्रतिनिधि के अनुसार, सांचेज बेजोस का मेट गाला गाउन 'सार्जेंट की मैडम X' से इंस्पायर्ड है. 

लॉरेन सांचेज का गाउन काफी सिंपल और डीसेंट है. गाउन में मोतियों से बने स्ट्रैप अटैच्ड हैं, एक साइड के स्ट्रैप को शोल्डर पर गिराया हुआ है. सांचेज बेजोस के आउटफिट में सिर्फ उनके मोतियों से बने स्ट्रैप्स ही हाइलाइट हो रहे हैं. इतने बड़े इवेंट में सांचेज के सिंपल गाउन पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. किसी को उनका सिंपल आउटफिट ग्रेसफुल लग रहा है, तो कइयों का कहना है कि इवेंट में इतना पैसा खर्च करने के बावजूद भी सांचेज बेजोस अपने लुक से कोई कमाल नहीं कर पाईं. उनके लुक ने कईयों को मायूस कर दिया है, क्योंकि फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. 

 

जेफ बेजोस को लेकर क्यों हो रही कंट्रोवर्सी?

इतना ही नहीं पिछले कुछ हफ्तों में मेट गाला में जेफ बेजोस की भागीदारी को लेकर भी काफी विरोध देखा गया है. कुछ क्रिटिक्स ने अरबपति बिजनेसमैन पर आरोप लगाया है कि वो इस बड़े इवेंट के जरिए खुद को इंफ्लुएंशल साबित करना चाहते हैं. ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि उनकी मौजूदगी के कारण कुछ सितारे इस इवेंट को बायकॉट कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी माना जा रहा है कि विवादों को देखते हुए जेफ बेजोस ने पूरी तरह से इवेंट छोड़ने के बजाय सिर्फ रेड कार्पेट से ही दूरी बनाने का फैसला किया होगा. वो इवेंट के अंदर अपनी पत्नी से मिले होंगे, हालांकि अभी तक पत्नी संग उनकी कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आई है. 

कितनी है बिजनेसमैन की नेटवर्थ?

बता दें कि जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. उनकी नेटवर्थ 286 अरब डॉलर है. हालांकि, ये नंबर वक्त के साथ बढ़ते-घटते रहते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement