एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क पिछले कुछ वक्त से हेडलाइंस में हैं. संदीपा को 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 महीने तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे. हाल ही में वो जमानत पर जेल से बाहर आईं. एक इंटरव्यू में उन्होंने जेल का एक्सपीरियंस और निजी जिंदगी से जुड़ी कई कहानियों का खुलासा किया.
डायरेक्टर ने की गंदी हरकत
Jyotsna Bedi के पॉडकास्ट में संदीपा ने पंजाबी इंडस्ट्री की पोल खोली. उन्होंने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री में तो बहुत गंद है. वहां तो डायरेक्टर आधी रात को कमरे में ही आ गया था. एक फिल्म के लिए मैंने 7 दिनों की शूटिंग की थी, जिसमें दिलप्रीत ढिल्लों एक्टर थे. हमने अमृतसर के खालसा कॉलेज में शूट कर लिया था. शूटिंग के बाद रात 12 बजे डायरेक्टर ने मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया. मैंने उन्हें देखकर दरवाजा खोल दिया. अगर कोई आपका दोस्त होगा, तो आप उसे देखकर दरवाजा खोलोगे ही ना.
'मैंने उनसे कहा कि सर मैं सो रही थी, तो वो आकर बेड पर ही बैठ गया. उसने मुझसे कहा कि मैं तो यहीं रहूंगा. यही सोऊंगा. जब उसने ऐसा बोला, तो मैंने सीधा बोला कि मैं ऐसे नहीं कर पाऊंगी. उसने मुझसे कहा कि फिर मैं मूवी से निकाल दूंगा. उसे लगा कि वो ऐसा बोलेगा, तो मैं डर कर उसके साथ सब कर लूंगी. क्योंकि शूट कर लिया है. मुझे लगा कि ये ऐसे ही बोल रहा है और फिल्म से निकालेगा नहीं. लेकिन उसने मुझे सच में मूवी से निकाल दिया. सुबह उठकर कहता है कि कोई शूट ही नहीं है. मैंने कहा कि कोई बात नहीं.'
संदीपा कहती हैं कि अगर मैं वो फिल्म कर भी लेती. वैसे तो वो फिल्म फ्लॉप हो गई. क्योंकि मेरे साथ जो बुरा करता है, मैंने उसका बुरा होते हुए देखा है. क्योंकि अगर कोई सच्चा होता है और उसका कोई बुरा करता है, तो उसका बदला ऊपर वाला भी लेता है.
इसी इंटरव्यू में संदीपा ने ये भी बताया कि तिहाड़ जेल में एंट्री के वक्त होने वाला चेकिंग प्रोसीजर बहुत अपमानजनक होता है. जेल भेजने से पहले हॉस्पिटल ले जाकर मेरा प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था. वहां छोटी उम्र के लड़के मुझसे कह रहे थे कि प्रेग्नेंसी टेस्ट कर दो. मेरे लिए ये बहुत ज्यादा शर्मिंदगी भरा था.