साउथ सिनेमा की हिट जोड़ी थलपति विजय और तृष्णा कृष्णन जब भी स्क्रीन पर आए हैं, सीटियां बजी हैं. लेकिन कौन जानता था सिल्वर स्क्रीन की ये हिट जोड़ी, रियल लाइफ में प्यार कर बैठेगी. दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कंफर्म किया है.
Photo: Instagram @trishakrishnan
विजय और तृष्णा ने अपने रिश्ते को आज तक ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन उनकी नजदीकियां काफी कुछ कह जाती हैं. उन्होंने घिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवि, लियो जैसी मूवी में काम किया है. वो तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शुमार हैं.
Photo: Instagram @trishakrishnan
जैसे-जैसे स्क्रीन पर उनकी जोड़ी हिट हुई. उनके अफेयर में होने की खबरें आने लगीं. क्योंकि विजय शादीशुदा थे, इसलिए तृषा को होम ब्रेकर का टैग देकर ट्रोल किया गया.
Photo: Instagram @trishakrishnan
फैंस को तब झटका लगा जब 2008 के बाद उन्होंने साथ में काम करना बंद कर दिया था. सुनने को मिला कि वे फिल्म घिल्ली (2004) की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे.
Photo: Instagram @trishakrishnan
चर्चा थी कि विजय की फैमिली ने एक्टर को तृषा से दूर रहने को कहा था. फैमिली प्रेशर की वजह से विजय ने सालों तक तृषा संग में काम नहीं किया. 2008 में आई फिल्म कुरुवि के बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे.
Photo: Instagram @trishakrishnan
विजय और तृषा ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम दिया. फिर 2023 में करीबन 15 साल बाद वे साथ आए. फिल्म लियो में विजय-तृषा को साथ देखकर फैंस का दिल गदगद हो गया.
Photo: Instagram @trishakrishnan
वे फिल्म प्रमोशन के दौरान साथ दिखे. विजय के बर्थडे पर भी एक्ट्रेस नजर आईं. उनके अफेयर की खबरों को फिर से तूल मिला. फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी में विजय की पत्नी ने उनपर हीरोइन संग अफेयर रखने का आरोप लगाया.
Photo: Instagram @trishakrishnan
तृषा 43 की उम्र में सिंगल हैं. 2015 में उनकी चेन्नई बेस्ड बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर वरुण मनियन संग सगाई हुई थी. लेकिन कुछ महीनों बाद ये रिश्ता टूट गया था.
Photo: Instagram @trishakrishnan
तृषा के मुताबिक, वरुण ने उन्हें एक्टिंग लाइन छोड़ने को कहा था, इसलिए उन्होंने ये रिश्ता तोड़ा. उन्हें फिल्मी करियर और रिश्ते में से किसी एक को चुनने को कहा गया था. एक्ट्रेस ने करियर को चुना.
Photo: Instagram @trishakrishnan
तृषा का नाम राणा दग्गुबाती संग भी जुड़ा. उनका ये रिश्ता शॉर्ट टाइम के लिए चला था. अक्टूबर 2025 में दिशा के चेन्नई बेस्ड बिजनेसमैन संग शादी करने की खबरें आई थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को गलत बताया था.
Photo: Instagram @trishakrishnan
आज तृषा और विजय साथ हैं. पत्नी संग तलाक की खबरों के बीच विजय को पब्लिकली तृषा संग देखा जा रहा है. अटलके ंहैं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वे शादी करेंगे.
Photo: Instagram @trishakrishnan