scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

8 साल छोटी हीरोइन के लिए पत्नी को दिया धोखा, 27 साल बाद होगा तलाक? थलपति विजय की लवलाइफ पर बवाल

थलपति विजय
  • 1/9

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की पर्सनल लाइफ तमिलनाडु की सियासी हलचल के बीच लाइमलाइट में रही. पत्नी संगीता संग तलाक का विवाद हो या एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप... विजय की लव लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
 

Photo: Instagram @actorvijay
 

थलपति विजय
  • 2/9

2026 में एक्टर की शादी में मचे भूचाल का सच पब्लिक की नजरों में आया. 27 साल बाद पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग उनकी शादी टूटने की कगार पर है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. 
 

Photo: Instagram @sangeethavijay_official

थलपति विजय
  • 3/9

इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं. संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. संगीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. 
 

Photo: Instagram @sangeethavijay_official

Advertisement
थलपति विजय
  • 4/9

दूसरी तरफ, विजय का नाम काफी समय से तृषा कृष्णन संग जोड़ा जा रहा है. आरोप है कि तृषा की वजह से ही विजय का घर टूट रहा है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. उन्हें चोरी छिपे मिलते हुए भी देखा गया है.


Photo: Instagram @trishakrishnan
 

थलपति विजय
  • 5/9

विजय ने 25 अगस्त 1999 में संगीता से शादी की थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. दोनों ने लव मैरिज की थी. संगीता एक्टर की डाई हार्ड फैन थीं. संगीता तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं. तब वो यूके में रहती थीं. 
 

Photo: Instagram @sangeethavijay_official

थलपति विजय
  • 6/9

वो फैन बनकर विजय से लदंन से इंडिया मिलने आई थीं. तब विजय बड़े स्टार नहीं थे. संगीता एक्टर को फिल्म 'पूवे उनक्कगा' (1996) की सक्सेस को लेकर बधाई देने आई थीं. रिपोर्ट्स हैं कि विजय पहली मुलाकात में सुनीता से इंप्रेस हो गए थे. 
 

Photo: Instagram @sangeethavijay_official

थलपति विजय
  • 7/9

विजय ने संगीता को घर पर बुलाया. दोनों में दोस्ती हुई. फिर प्यार परवान चढ़ा था. 3 साल डेट करने के बाद उन्होंने शादी की. लेकिन अब ये शादी खतरे में है. कपल का तलाक होने वाला है.

Photo: Instagram @sangeethavijay_official

थलपति विजय
  • 8/9

तृष्णा संग लव एंगल की बात करें तो उन्होंने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. विजय का घर तोड़ने के लिए तृष्णा को अक्सर ट्रोल किया जाता है. जिसका जवाब देने में वो देर नहीं लगातीं.
 

Photo: Instagram @actorvijay
 

थलपति विजय
  • 9/9

विजय और तृष्णा ने घिल्ली, थिरुपाची,आथी, कुरुवि, लियो जैसी फिल्मों में काम किया है. दोनों की उम्र में 8 साल का फासला है. अटकलें हैं दोनों तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद शादी करने वाले हैं.
 

Photo: Instagram @trishakrishnan
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement