scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

विजय थलपति से खुशबू सुंदर तक, तमिलनाडु चुनाव 2026 में स्टार्स का जलवा, कौन मारेगा बाजी?

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 1/8

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार सिनेमा का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. 2026 विधानसभा चुनाव में कई बड़े फिल्मी सितारे मैदान में उतर चुके हैं. सुपरस्टार विजय थलपति से लेकर खुशबू सुंदर, गौतमी, आर. सरतकुमार और उदयनिधि स्टालिन जैसे कई चर्चित चेहरे इस चुनाव को और दिलचस्प बना रहे हैं. फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले ये सितारे राजनीति के मंच पर जनता का समर्थन पाने के लिए जोर-शोर से प्रचार करते दिखे.

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 2/8

विजय थलपति, जिनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, इस समय तमिलनाडु की राजनीति में काफी चर्चा में हैं. उन्होंने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी और अब 2026 के तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से मैदान में उतरे हैं. कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के बाद विजय ने अब राजनीति में एंट्री की है. उनकी पार्टी इस चुनाव में सत्ताधारी DMK को चुनौती दे रही है. विजय ने साफ किया है कि उनकी पार्टी चुनाव अकेले लड़ेगी.

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 3/8

खुशबू सुंदर तमिल और तेलुगु फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं. फिलहाल वो बीजेपी की उपाध्यक्ष हैं और 2026 तमिलनाडु चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. राजनीति में आने के बाद भी खुशबू ने एक्टिंग जारी रखी है. हाल ही में वो फिल्म ‘सुबेदार’ में अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं. वो फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी एक्टिव हैं.

Advertisement
तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 4/8

एमके स्टालिन इस समय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं, वो इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं. राजनीति के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था. वो अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की लिखी फिल्म ‘ओरे रत्थम’ में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने ‘मक्कल आनई इट्टाल’ में भी काम किया था. उनके बेटे उदयनिदि स्टालिन भी चुनाव प्रचार में उनका साथ दे रहे हैं और खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं.
 

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 5/8

गौतमी ताड़ीमाल्ला इस बार AIADMK के टिकट पर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. उन्होंने 1997 में बीजेपी जॉइन करके राजनीति की शुरुआत की थी और बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रहीं. बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2024 में AIADMK में शामिल हो गईं. राजनीति से पहले गौतमी दक्षिण भारतीय फिल्मों की बड़ी स्टार रह चुकी हैं. उन्होंने ‘थेवर मगन’, ‘इरुवर’ और ‘पापनासम’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है.

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 6/8

आर. सरथकुमार भी 2026 तमिलनाडु चुनाव में सक्रिय हैं. इस बार वो NDA के लिए प्रचार कर रहे हैं, क्योंकि उनकी पार्टी बीजेपी में शामिल हो चुकी है. राजनीति के साथ-साथ वो फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं. हाल के वर्षों में वो ‘हिट लिस्ट’, ‘सूरियन’, ‘नट्टामई’, ‘मझाई पिडिक्कथा मनिथन’ और ‘निरंगल मूनद्रु’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं.

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 7/8

एस. सीमैन फिल्म निर्देशक और एक्टर भी हैं.वो नाम तमिलर काची (NTK) के प्रमुख नेता हैं. उन्होंने अपने गृह जिले की कराईकुडी सीट से चुनाव लड़ा है. सीमैन लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हैं और तमिल पहचान और क्षेत्रीय मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते रहे हैं.

तमिल नाडु चुनाव ये सितारे आजमाएंगे किस्मत
  • 8/8

उदयनिधि स्टालिन इस समय तमिलनाडु के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं और DMK के युवा नेताओं में अहम माने जाते हैं. पहले वो पार्टी के प्रचार में सक्रिय रहते थे, लेकिन अब फैसले लेने वाली बड़ी भूमिका में हैं. युवा वोटर्स को जोड़ने और नई पीढ़ी के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है. इन्होंने 2023 में फिल्म मामन्न के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था.
 

Advertisement
Advertisement