scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'घर पर मिलो, कहानी सुनाएंगे', बोल्ड एक्ट्रेस समझकर रखी डिमांड, हुई अनकंफर्टेबल

तान्या चटर्जी
  • 1/9

एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी इन दिनों चर्चा में हैं. युजवेंद्र चहल के मैसेज दिखाकर वो लाइमलाइट लूट रही हैं. अब तान्या पहले से ज्यादा वायरल हो गई हैं.
 

तान्या चटर्जी
  • 2/9

तान्या ने बोल्ड शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. इंस्टा पर भी उनकी ग्लैमरस पर्सनैलिटी देखने को मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं तान्या ने भी कास्टिंग काउच फेस किया है.
 

तान्या चटर्जी
  • 3/9

फ्री प्रेस जनरल संग बातचीत में तान्या ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने अपना दर्द साझा कर बताया कि लोग फीमेल्स को जज करते हैं. उन्हें सेक्सुअल ओब्जेक्ट समझते हैं.
 

Advertisement
तान्या चटर्जी
  • 4/9

वो कहती हैं- कई बार मुझसे डिमांड की गई है. अभी भी लोग अप्रोच करते हैं. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बोलते हैं, पर्सनली मिलो, घर पर आ जाओ. कहते हैं घर पर स्टोरी सुनाएंगे.
 

तान्या चटर्जी
  • 5/9

''मैं उन्हें बोलती हूं कि सर स्टोरी तो ऑफिस में सुनाते हैं, घर पर क्यों आना है. कई लोग गलत अप्रोच करते हैं. लेकिन कुछ काम होने पर ही बुलाते हैं.''
 

तान्या चटर्जी
  • 6/9

''मैं मुंहफट हूं, चीजों को बोल देती हूं. मैं उन्हें बता देती हूं कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं. कॉफी शॉप में मिलने को कह देती हूं.''
 

तान्या चटर्जी
  • 7/9

तान्या ने एक प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का किस्सा शेयर करते हुए कहा- एक शख्स है उनकी मूवी भी रिलीज होने वाली है, मैं मुंबई में शुरू में उन्हें ही जानती थी. 
 

तान्या चटर्जी
  • 8/9

'' उनके लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत थी. लेकिन जिस दिन मैं उनसे मिली. मैं हैरान थी. वो मुझ पर लाइन मार रहे थे, मुझे अपने घर बुला रहे थे.''
 

तान्या चटर्जी
  • 9/9

तान्या ने कहा कि ये लोग लड़कियों को अपने पास बुलाते हैं. काम का भरोसा देने का नाटक करते हैं. कम से कम काम तो दो. अगर गिव एंड टेक है, तो बाद में अपनी बात पर रहो. 
 

All Photos: Instagram @taniya_chatterjee
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement