बिहार की मनीषा रानी पिछले 1 साल से अपना घर बनवा रही हैं, लेकिन ये अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में इसकी डिटेल्स शेयर कीं.
28 साल की मनीषा ने जब घर खरीदा था तो उन्होंने अपने सपने की ओर एक उड़ान भरी थी. लेकिन अभी तक वो इसमें शिफ्ट नहीं हो पाई हैं. अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि- घर बनाना आसान नहीं है.
व्लॉग में मनीषा अपने सपनों के आशियाने के लिए शॉपिंग करती दिखती हैं. वो बाथरूम फिटिंग्स से लेकर, कारपेट, झूमर और कई छोटी-छोटी चीजें तक खरीदती नजर आईं.
मनीषा ने अपने हाथों से एक-एक डिजाइन और फिटिंग्स वर्कर्स को समझाया कि कहां क्या लगना है. साथ ही वो परेशान भी होती दिखीं. उन्होंने कहा कि- एक एक दिन करके टाइम बढ़ता ही जा रहा है. कल हो जाएगा कहते हैं पर कल आ नहीं रहा है.
मनीषा ने इसी के साथ अपने नए घर के मंदिर के लिए गणपति, बजरंग बली भगवान की मूर्तियां भी लीं. मनीषा इस दौरान फुल-ऑन मस्ती के मूड में नजर आईं.
मनीषा ने व्लॉग के आखिरी में अपनी थकान जाहिर की. एक्ट्रेस अपने घर के लिए हर एक चीज जुटाते-जुटाते थक गईं. वो कहती हैं- शॉपिंग करते-करते हालत हो गई खराब, अब हमें चाहिए शराब. क्योंकि जिंदगी हो गया खराब.
मनीषा अपने नए घर को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं. वो हर एक चीज को बड़ी बारिकी और परफेक्शन से लगाना चाहती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि अब ये बिहार की लड़की महाराष्ट्र में है, लेकिन फील तो वही चाहिए.
मनीषा अपने करियर के बुलंदियों पर हैं. वो बैक टू बैक रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं. मनीषा का पिछला शो द 50 था. शोबिज में उनका सफर सोशल मीडिया पर डांसिंग रील बनाने से शुरू हुआ था. बिग बॉस ओटीटी से उन्हें पहचान मिली थी. आज वो सबकी फेवरेट हैं.