scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

भाई श्रेयस अय्यर की वजह से बनी पहचान-पॉपुलैरिटी का उठाया फायदा! 'लॉक-अप' में बंद बहन पर लगे आरोप, दे पाएंगी जवाब?

Who is shresta Iyer
  • 1/10

फराह खान, रितेश देशमुख के हाई वोल्टेज रिएलिटी शो का हाल ही में आगाज हुआ, जहां इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा भी शामिल हुईं, वो अपना ट्रू सेल्फ रिवील करती दिखेंगी. 

Who is shresta Iyer
  • 2/10

लॉक अप में भेजने से पहले श्रेष्ठा पर लगे आरोपों का जिक्र किया गया. इसमें क्रिकेटर भाई की पॉपुलैरिटी का मिस-यूज करने से लेकर पब्लिक सेंटिमेंट्स को हर्ट करना भी शामिल है. श्रेष्ठा ने इन सभी का जवाब दिया.  

Who is shresta Iyer
  • 3/10

रितेश ने जब बताया कि श्रेष्ठा अय्यर पर आरोप हैं कि वो बिना सोचे समझे अपने ओपिनियन्स देती हैं. जैसे कोलकाता में मैच के दौरान कही बातों ने फैंस के सेंटिमेंट्स को दुख पहुंचाया था. 

Advertisement
Who is shresta Iyer
  • 4/10

इस पर जवाब देते हुए श्रेष्ठा ने कहा कि- मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी की भी भावनाओं को आहत किया था. वो सिर्फ फन बैंटर था,और स्पोर्ट्स में ऐसा होता रहता है. 

Who is shresta Iyer
  • 5/10

फराह ने एक और आरोप बताते हुए पूछा कि अगर आपके नाम के साथ लगे सरनेम को हटा दिया जाए तो कहानी अलग होगी. आपकी आइडेंटीटी क्या है, अगर आप श्रेयस अय्यर की बहन नहीं हो तो?

Who is shresta Iyer
  • 6/10

श्रेष्ठा ने कहा- मैं अपनी पहचान बनाने ही मैं यहां पर आई हूं. ये शो करने के बाद लोगों को पता चलेगा कि मैं कौन हूं और कैसी हूं. उसके बाद लोग फैसला लें तो बेहतर होगा.

Who is shresta Iyer
  • 7/10

मालूम हो कि श्रेष्ठा एक मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वो अपने डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं. 

Who is shresta Iyer
  • 8/10

श्रेष्ठा ने 'सरकारी बच्चा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिर उन्हें 'एग्रीमेंट कर ले' आइटम सॉन्ग के लिए भी चुना गया था. आइटम सॉन्ग से श्रेष्ठा ने हर ओर हल्ला मचा दिया. उनके डांस मूव्स और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा गया.

Who is shresta Iyer
  • 9/10

श्रेष्ठा अय्यर खुद बताती हैं कि वो करियर में हमेशा अपने भाई की सलाह से चलती हैं. भाई की मदद से ही वो अपने करियर में अच्छा कर पा रही हैं. 

Advertisement
Who is shresta Iyer
  • 10/10

Photo: Instagram @shrestaiyer29

Advertisement
Advertisement