मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच था. मैच देखने साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा संग नजर आई थीं.
(Photo: Social Media)
धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए साक्षी-जीवा चियर करते दिखे. इस मचअवेटेड मैच को देखने फिल्मी जगत के कई सितारे स्टेडियम में मौजूद थे. लेकिन लाइमलाइट जीवा ने लूट ली.
(Photo: Social Media)
जी हां, धोनी की बेटी पूरे मैच में छा गईं. वो अपनी मां संग दिखीं. स्टारकिड को देखकर फैंस का कहना है नन्ही जीवा आज कितनी बड़ी हो गई हैं.
(Photo: Social Media)
कभी धोनी अपनी लाडली बेटी को गोद में पकड़े हुए क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आते थे. आज जीवा अपनी मां साक्षी का हाथ पकड़कर चलती दिखीं.
(Photo: Social Media)
एक वीडियो सामने आया है जिसमें मैच खत्म होने के बाद साक्षी बेटी को लेकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही हैं. ये मोमेंट पैप्स के कैमरे में कैद हो गया.
(Photo: Social Media)
यैलो जर्सी और डेनिम शॉर्ट्स में जीवा मां का हाथ थामे दिखीं. हाई पोनीटेल और स्लिंग बैग टांगे हुए जीवा का स्पोर्टी अंदाज देखने को मिला.
(Photo: Social Media)
जीवा को देखकर लोगों का कहना है वो अपने पापा माही की कार्बन कॉपी लगती हैं. किसी ने कहा- जीवा कितनी बड़ी हो गई हैं.
(Photo: Social Media)
जीवा वैसे बड़े होकर क्रिकेटर नहीं बनना चाहतीं. धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी प्रकृतिवादी (Naturalist) बनना चाहती हैं. जीवा अभी 11 साल की हैं.
(Photo: Social Media)
मुंबई के खिलाफ ये मैच चेन्नई की टीम जीती थी. टीम की जीत की खुशी साक्षी और जीवा के चेहर पर साफ झलकी. हालांकि चोट की वजह से धोनी मैच से बाहर थे.
(Photo: Social Media)