scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

टब में बैठीं माहिका-हार्दिक पंड्या ने डाली बर्फ, क्रिकेटर ने GF संग लिया Ice Bath, रोमांस देख फैंस के छूटे पसीने

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 1/10

हार्दिक पंड्या जितने शानदार क्रिकेटर हैं, उतने ही बेहतरीन एक पार्टनर और रोमांटिक लवर हैं. हार्दिक अपनी लेडी लव माहिका शर्मा को पलकों पर बैठाकर रखते हैं.

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 2/10

हार्दिक और माहिका हमेशा साए की तरह एक दूसरे के साथ नजर आते हैं. अब कपल का एक बहुत ही रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी सांसें भी थम जाएंगी. 

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 3/10

माहिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में माहिका ब्लैक कलर के टब में बैठी हुई नजर आ रही हैं. टब ठंडे पानी और बर्फ से भरा हुआ है. 

Advertisement
हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 4/10

बर्फीले पानी में माहिका Ice Bath एन्जॉय करती हुई देखी जा सकती हैं. माहिका ब्लैक स्विमसूट में गॉर्जियस लग रही हैं. 
 

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 5/10

वहीं, हार्दिक Ice Bath लेने में गर्लफ्रेंड माहिका की मदद करते दिखे. हार्दिक बाल्टी भर-भरकर पानी में बर्फ डालते नजर आए. 

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 6/10

हार्दिक भी नहाने की तैयार करते हुए देखे जा सकते हैं. वो शॉर्ट्स पहने और कंधे पर तौलिया डाले दिखाई दे रहे हैं. 

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 7/10

बता दें कि आइस बाथ के लिए एक टब या टैंक में बेहद ठंडा पानी और ढेर सारी बर्फ भरी जाती है, जिसमें व्यक्ति को कुछ मिनटों के लिए (आमतौर पर 2 से 5 मिनट) गले या छाती तक डूबकर बैठना होता है.
 

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 8/10

भारी वर्कआउट, ट्रेनिंग या मैच के बाद मांसपेशियों की थकान को तुरंत कम करने और रिकवरी को तेज करने के लिए खिलाड़ी अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं. यह बॉडी की सूजन को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और मानसिक तनाव को दूर कर फ्रेश फील कराने में भी मदद करता है.

हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 9/10

पावर कपल हार्दिक और माहिका को साथ में आइस बाथ एन्ज़ॉय करता हुआ देखकर फैंस क्रैजी हो रहे हैं. कपल की केमिस्ट्री और प्यार ने हर किसी का दिल जीत लिया है. 

Advertisement
हार्दिक-माहिका ने लिया आइस बाथ
  • 10/10

बता दें कि हार्दिक ने जब से माहिका संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तब से वो माहिका संग ही नजर आते हैं. माहिका पर प्यार लुटाने का वो कोई मौका नहीं छोड़ते. वैसे आपकी क्या राय है?

 

(ALL Photo: Instagram @mahiekasharma)

Advertisement
Advertisement