एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनकी बहन काजोल बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं. काजोल और तनीषा की मां तनुजा भी दिग्गज एक्ट्रेस हैं. उनकी नानी शोभना समर्थ भी अपने दौर की दिग्गज एक्ट्रेस थीं.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
तनीषा मुखर्जी ने अपनी खानदानी विरासत यानी नानी शोभना समर्थ के पुश्तैनी घर की झलक फैंस को दिखाई. तनीषा ने ये भी बताया कि उनकी नानी के खानदानी घर को अब होमस्टे में कंवर्ट कर दिया गया है.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
तनीषा मुखर्जी ने अपने वीडियो में नानी के घर का कोना-कोना फैंस को दिखाया, जो लोनावला की पहाड़ियों के बीच बना है.
(Photo: Screengrab)
तनीषा की नानी का घर किसी महल से कम नहीं है. घर के अंदर कई अलग-अलग बेडरूम्स हैं. हर कमरे की थीम और इंटीरियर काफी अलग और यूनीक है.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
घर का लिविंग रूम रॉयल अंदाज में डिजाइन किया गया है, जो किसी रिजॉर्ट जैसी फील देता है. घर में बड़ा डाइनिंग एरिया भी बनाया है, जहां एक साथ कई सारे लोग जमा हो सकते हैं.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
घर का किचन काफी बड़ा और क्लासिक है. घर का किचन कॉटेज वाली फील देता है.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
घर के चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हैं. हर तरफ हरियाली दिखती है. नेचर के बीच बने घर के बाहर बैठने के लिए खास सिटिंग एरिया बनाया है, जहां एंटीक लाइट्स लगी हैं.
(Photo: Screengrab)
घर के आउटडोर स्पेस में ओवल शेप स्विमिंग पूल भी बना है, जहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा एन्जॉय किया जा सकता है.
(Photo: Screengrab)
पुश्तैनी घर की वीडियो शेयर करते हुए तनीषा ने कैप्शन में लिखा- मेरी दिग्गज और सुपरस्टार नानी, शोभना समर्थ का घर. इस शानदार घर की हर दीवार, हर कोना एक कहानी बयां करता है.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
'मेरी नानी का भी यही मानना था कि 'इंसान को सबसे बड़ी प्रेरणा हमेशा प्रकृति से ही मिलती है' और इसलिए वो अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय लोनावला में प्रकृति के बीच, उसी के रंग में रंग कर रहीं.'
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
घर दिखाते हुए तनीषा ने वीडियो में कहा- मैंने इस जगह को दोबारा रेनोवेट और सजाया है. ठीक उसी तरह जैसे मुझे लगता है कि मेरी नानी इसे देखना चाहती थीं.
(Photo: Instagram @tanishaamukerji)
'मैं इसे ज्यादा बदलना नहीं चाहती थी. मैं उनके लगाए हुए एक भी पेड़ को काटना नहीं चाहती थी. मेरा पूरा बचपन और मेरी मां का भी पूरा बचपन इसी प्रॉपर्टी पर बीता है.'
(Photo: Screengrab)