भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक रियल फैमिली मैन हैं. हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य और लेडी लव माहिका संग बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
मैदान पर छक्के-चौके लगाने वाले हार्दिक ने अब गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य संग कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
हार्दिक लेडी लव माहिका संग नजर आए. दोनों ने स्माइल करते हुए पोज दिया. दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
वहीं, दूसरी तस्वीर में हार्दिक लेडी लव को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक जिस शिद्दत से माहिका को देख रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि वो उनसे काफी ज्यादा प्यार करते हैं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
कपल की केमिस्ट्री के साथ माहिका का साड़ी में ट्रेडिशनल लुक भी फैंस का दिल जीत रहा है. साड़ी में माहिका काफी खूबसूरत लगीं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
माहिका अपने स्वीटहार्ट हार्दिक के बेटे अगस्त्य संग भी खास बॉन्ड शेयर करती हैं. हार्दिक ने बेटे और माहिका की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का बॉन्ड देखा जा सकता है.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
हार्दिक ने बेटे की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें अगस्त्य पापा हार्दिक के पोस्टर संग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
एक अनसीन फोटो में हार्दिक फुल पैशन के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
इस तस्वीर में हार्दिक बेड पर फ्रूट सलाद एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी नॉटी स्माइल पर फैंस दिल हार रहे हैं.
(Photo: Instagram @hardikpandya93)
हार्दिक पंड्या की अनसीन फैमिली फोटोज ने फैंस का दिन बना दिया है. फैंस के लिए क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ से रूबरू होना किसी ट्रीट से कम नहीं है. सही कहा ना हमने?
(Photo: Instagram @hardikpandya93)