बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा काफी स्पिरिचुअल हैं. वो अक्सर पूजा- पाठ करती नजर आती हैं.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)
सलमान खान की बहन अर्पिता अब अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची हैं.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)
अर्पिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केदारनाथ यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)
अर्पिता ने बच्चों संग मंदिर परिसर के बाहर से तस्वीरें साझा की हैं. वो माथे पर चंदन लगाए नजर आईं. अर्पिता की नन्ही बेटी आयत भी माथे पर चंदन लगाए दिखीं.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)
ठंड की वजह से अर्पिता और उनके बच्चों ने वुलेन कपड़े पहने. अर्पिता ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आईं. उनके बच्चे भी वुलेन ट्रैक सूट पहने काफी क्यूटली पोज देते दिखे.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)
अर्पिता ने हेलीकॉप्टर से खास वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बर्फ से ढके पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)
सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके नन्हे बच्चों को महादेव की भक्ति में डूबा देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. अर्पिता की केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
(Photo: Instagram @arpitakhansharma)