scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी को हुए 13 साल, अब तक मां नहीं बन पाई एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी

सरगुन मेहता
  • 1/10

सरगुन मेहता टेलीविजन और पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं. सरगुन का बेबाक अंदाज उन्हें औरों से अलग बनाता है.

सरगुन मेहता
  • 2/10

सरगुन मेहता ने 2013 में रवि दुबे से शादी की थी. सरगुन और रवि का प्यार टीवी शो में परवान चढ़ा था. इसके बाद दोनों शादी करके सेटल हो गए. 
 

सरगुन मेहता
  • 3/10

आज के वक्त में सरगुन और रवि टेलीविजन के लोकप्रिय कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को खूब प्यार किया जाता है. रवि और सरगुन भी फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं.
 

Advertisement
सरगुन मेहता
  • 4/10

रवि और सरगुन की शादी को 13 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक एक्ट्रेस मां नहीं बनी हैं. कई दफा उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह भी उड़ी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. 
 

सरगुन मेहता
  • 5/10

जूम को दिए इंटरव्यू में सरगुन ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा कि लोग मुझे पिछले साल से प्रेग्नेंट बता रहे हैं. मैं पांच साल से प्रेग्नेंट हूं. 

सरगुन मेहता
  • 6/10

कुछ दिन पहले एक पोर्टल ने लिखा कि मैं मुंबई में किसी चाइल्ड क्लीनिक के बाहर दिखी हूं. मुझे तो ये भी नहीं पता है कि मुंबई में चाइल्ड क्लीनिक है कहां. 

सरगुन मेहता
  • 7/10

एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरी बात उस वक्त मैं गोवा में थी और वाइन पी रही थी. सरगुन ने कहा कि मतलब पता नहीं ये लोग ऐसा क्यों लिखते हैं. 

सरगुन मेहता
  • 8/10

सरगुन के को-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि हो सकता है कि वो लोग चाहते हों कि तुम प्रेग्नेंट हो. इस पर सरगुन ने कहा कि उनके चाहने से क्या होता है. मैं चाहती हूं कि वो यहां से दफा हो जाएं. 
 

सरगुन मेहता
  • 9/10

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं भी बहुत कुछ चाहती हूं, लेकिन वो तो नहीं होता है. इतना कहकर सरगुन ने प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ाने वालों को लताड़ लगाई.

Advertisement
सरगुन मेहता
  • 10/10

All Photos: Instagram @sargunmehta

Advertisement
Advertisement