scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

जब राघव-परिणीति की शादी में सपरिवार पहुंचे थे केजरीवाल, गहरा था रिश्ता

राघव चड्ढा
  • 1/10

राजनीति में रिश्ते कभी एक जैसे नहीं रहते. एक वक्त साये की तरह एक-दूजे के साथ दिखने वाले राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल आज अलग-थलग पड़ गए हैं. राघव ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. 
 

Photo: PTI
 

राघव चड्ढा
  • 2/10

ये खबर केजरीवाल और राघव को साथ देखने वालों के लिए दुखद है. उनके लिए इन दो कद्दावर नेताओं का यूं एक-दूसरे से अलग होते देखना मुश्किल है. क्योंकि कभी वे गहरा बॉन्ड शेयर करते थे. 
 

Photo: X @ArvindKejriwal
 

राघव चड्ढा
  • 3/10

24 सितंबर 2023 को जब राघव चड्डा ने अपनी लेडीलव परिणीति चोपड़ा से शादी की थी. तब केजरीवाल सपरिवार उदयपुर के द लीला पैलेस पहुंचे थे.
 

Photo: X @ArvindKejriwal
 

Advertisement
राघव चड्ढा
  • 4/10

केजरीवाल ने बढ़-चढ़कर इस शादी में शिरकत की थी. राघव चड्ढा को अपनी लव ऑफ लाइफ से शादी करता देख वो गदगद नजर आए थे. केजरीवाल की पत्नी और बेटा-बेटी शादी में गेस्ट थे.


Photo: Social Media
 

राघव चड्ढा
  • 5/10

उदयपुर के शाही महल में जब केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे तो राघव के पेरेंट्स ने उनका धूमधाम से स्वागत किया था.  
 

Photo: Social Media
 

राघव चड्ढा
  • 6/10

राघव की शादी में आम आदमी पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं ने महफिल सजाई थी. केजरीवाल के अलावा संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शादी की रौनक बढ़ाई थी.
 

Photo: Instagram @raghavchadha88
 

राघव चड्ढा
  • 7/10

अपनी शादी में जब राघव का ढोल-नगाडों पर वेकलम किया गया. भगवंत मान और केजरीवाल ने जमकर एंजॉय किया था. इंटरनेट पर केजरीवाल और दूल्हा बने राघव की कई तस्वीरें सामने आई थीं.


Photo: Instagram @raghavchadha88
 

राघव चड्ढा
  • 8/10

केजरीवाल ने 13 मई 2023 में हुई राघव और परिणीति की सगाई का फंक्शन भी अटेंड किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देते हुए हमेशा खुश रहने की दुआ दी थी.

 

Photo: X @ArvindKejriwal
 


 

राघव चड्ढा
  • 9/10

केजरीवाल की पोस्ट का राघव ने जवाब देते हुए शुक्रिया कहा था. राघव ने लिखा था- आपका ये छोटा सा साथी अपनी जिदंगी की नई शुरुआत कर रहा है. उम्मीद है आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा.
 

Photo: Instagram @raghavchadha88
 

Advertisement
राघव चड्ढा
  • 10/10

कभी एक-दूसरे के इतने करीबी रहे राघव और केजरीवाल का आपस में तनाव चल रहा है. राजनीति के दांव-पेंच में उनका सालों से बनाया पर्सनल रिश्ता भी खराब हो गया है.
 

Photo: Instagram @raghavchadha88
 

Advertisement
Advertisement