scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

ग्रैंड लॉन्च के लि‍ए एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा ने बढ़ाया था वजन, फिल्म मेकर ने दिया धोखा! टूटा सपना

Apoorva arora weight gain for film
  • 1/9

शोबिज में कब किसको किस फिल्म से निकाल दिया जाए या कोई फिल्म शूट होने के बावजूद भी डिब्बा बंद कर दी जाए, कहा नहीं जा सकता. फिल्टर कॉपी, द टाइमलाइनर्स, और कॉलेज रोमांस जैसे फेमस यूट्यूब और ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं अपूर्वा अरोड़ा भी बड़े फिल्म मेकर से धोखा खा चुकी हैं.  
 

Apoorva arora weight gain for film
  • 2/9

अपूर्वा ने इसका खुलासा लल्लनटॉप सिनेमा से किया. एक्ट्रेस 12 साल की उम्र से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वो अब 30 साल की हैं. उन्होंने बताया कि 10 साल पहले उनसे एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने वजन बढ़ाने की बात कह फिल्म ऑफर की थी.

Apoorva arora weight gain for film
  • 3/9

अपूर्वा बोलीं- मैं किसी दूसरी फिल्म के लिए गई थी, लेकिन उसमें जो किरदार था वो मुझसे उम्र में बहुत बड़ी लेडी का था. न तो उसके कोई डायलॉग्स थे और मेकअप से भी आप एक हद तक ही बड़े लग सकते हो. तो मैंने मना कर दिया.  

Advertisement
Apoorva arora weight gain for film
  • 4/9

'उस टाइम पर इतना दिमाग नहीं था कि किरदार कैसे चूज करने हैं. मैं मना करके थक गई थी फिर भी उन्होंने मुझे एक बार मिलने बुलाया. मैं मजाक नहीं कर रही मैं नाइट सूट पहनकर चली गई थी.'

Apoorva arora weight gain for film
  • 5/9

इसके बाद अपूर्वा ने बताया कि उन्हें फिल्म मेकर्स ने दूसरी फिल्म ऑफर की और कहा कि- हम आपको एक दूसरी बड़ी फिल्म ऑफर करना चाहते हैं. उसके लिए आपको अपना वजन बढ़ाना होगा. 

Apoorva arora weight gain for film
  • 6/9

'हम जानते हैं आप अपने ग्लैम लुक में कैसे लगती हो, तो आ जाओ ऑडिशन लेते हैं. उन्होंने मुझसे हर हिंदी फिल्म के मोनोलॉग्स करवाए, कई सीन्स करवाए. फिर कहा कि आप फिल्म कर लो. मैंने भी कहा कि हां क्यों नहीं आप मुझे लीड रोल ऑफर कर रहे हो, वो भी बिग स्टार के साथ.'

Apoorva arora weight gain for film
  • 7/9

अपूर्वा ने कहा कि उस फिल्म के लिए मैंने खूब खाया. वजन बढ़ाना शुरू कर लिया. बर्गर, चिप्स सबकुछ खाया.फिल्म भी शूट कर ली. लेकिन फिर वो दिन है और आज का दिन है, वो गायब हो गए. अता पता ही नहीं है. 
 

Apoorva arora weight gain for film
  • 8/9

अपूर्वा ने बताया कि न तो वो फिल्म और न ही फिल्म मेकर्स का कुछ अता पता चला. जबकि वो बड़े बैनर के थे. साथ ही इस जद्दोजहद ने उनका कॉलेस्ट्रॉल हाई कर दिया था. टेस्ट कराने पर उन्हें इसका पता लगा था. अपूर्वा का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतना ठूंसा कि बीमार पड़ गई थीं.

Apoorva arora weight gain for film
  • 9/9

Photos: Instagram @apooarora

Advertisement
Advertisement
Advertisement