अफगानिस्तान में जन्मीं मॉडल सदफ शंकर अपना देश छोड़कर अब भारत में बस चुकी हैं. वो पिछले 10 साल से इंडिया में ही रह रही हैं.
सदफ इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश में लगी हैं. उन्हें 'स्प्लिट्सविला 16' में काफी पसंद किया गया. मगर प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स से ज्यादा सदफ अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं.
सदफ ने अब बिकिनी में अपनी कई अलग तस्वीरें शेयर की हैं. किसी फोटो में वो बीच पर नहाती दिखीं, तो किसी तस्वीर में वो पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं.
सदफ कुछ फोटो में ऑरेंज बिकिनी पहने पूल में नहाती नजर आईं. ग्लोइंग मेकअप में उनका दिलकश अंदाज देखते ही बनता है.
कुछ फोटोज में सदफ ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहने बीच पर भी नहाती हुई दिखाई दीं. उन्होंने नहाते हुए कई पोज दिए.
बिकिनी में सदफ की बोल्डनेस देख फैंस के पसीने छूट गए हैं. एक्ट्रेस की बोल्डनेस पर फैंस दिल हार रहे हैं.
सदफ शंकर की बात करें तो वो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मगर फिर भी अपने नाम में शंकर लगाती हैं, क्योंकि वो भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं.
सदफ मंदिर भी जाती हैं और पूजा-पाठ भी करती हैं. वो कई व्रत भी रखती हैं. उन्होंने खुद 'स्प्लिट्सविला 16' में इस बारे में बताया था.
(All Photo: Instagram @sadhaafshankar)