scorecardresearch
 

दीपिका पादुकोण जल्द ही नजर आएंगी विदेशी शो में..

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बारी है दीपिका पादुकोण की. हॉलीवुड फिल्म में काम करने के बाद दीपिका अब हॉलीवुड के मशहूर चैट शो में नजर आने वाली हैं.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ
दीपिका पादुकोण हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ

बॉलीवुड सितारों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है जो हॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं. इसी लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है, दीपिका पादुकोण का. पहले ही खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'XXX: द जेंडर केज' की सीरीज में एक्टर विन डीजल के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 14 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है.


अब खबर हैं कि दीपिका पादुकोण जल्द ही हॉलीवुड के चैट शो 'एलेन डीजेनरेस' में नजर आएंगी. इस शो में हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी गई थीं. तो अब बॉलीवुड से एक और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बारी है. दीपिका अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'XXX: द जेंडर केज' के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर जाएंगी.



Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement